<

इश्क का खौफनाक अंत! वैलेंटाइन डे पर गोलीकांड से दहला नोएडा, कार में मिला लड़का-लड़की का शव

Noida News: नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक कार में लड़का-लड़की का शव मिला है.

UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. आज वैलेंटाइन डे मौके पर में एक कार के अंदर युवक और युवती का शव मिला है, जिनके शरीर पर गोली के निशान है. सूत्रों के मुताबिक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

क्या है पूरी घटना?

नोएडा में वैलेंटाइन डे के दिन एक बेहद दुखद घटना सामने आई. नोएडा सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 107 रोड पर खड़ी एक कार के अंदर एक युवक और युवती मृत पाए गए.  शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली. पुलिस ने बताया कि दोनों मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले थे. साथ ही बताया कि घटनास्थल से एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं. 

मामले की जांच की जा रही है

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. फिर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. हालांकि अभी जांच में यह नहीं पता चल पाया है कि ये सुसाइड थी या हत्या. लेकिन इस वारदात से आसपास डर का माहौल है. वैलेंटाइन डे पर इस खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

ब्लू या ब्लैक नहीं, सिर्फ Red Light एरिया ही क्यों, आखिर इस नाम के पीछे क्या है इतिहास?

Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…

Last Updated: September 29, 2026 13:42:03 IST

क्रिकेट के बाद AI की पिच पर सचिन तेंदुलकर! OpenAI के साथ आए नजर, ChatGPT पर कही ये बात

Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…

Last Updated: September 29, 2026 13:37:47 IST

50MP का शानदार कैमरा और दमदार बैटरी… 10 हजार से कम में आया बेहतरीन स्मार्टफोन्स, देखें फीचर्स

Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन…

Last Updated: September 29, 2026 13:31:39 IST

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली वालों के लिए बुरी खबर! त्योहारों से पहले महंगी हो सकती है शराब, अक्टूबर से बदलेंगे रेट

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…

Last Updated: September 29, 2026 13:19:40 IST