<
Categories: खेल

चिन्नास्वामी में कुंबले-द्रविड़ के नाम पर स्टैंड्स, द्रविड़ बोले– घर से ज्यादा समय यहीं बिताया

Chinnaswamy Stadium: कर्नाटक राज्य के क्रिकेट संघ ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है. अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ के नाम पर स्टैंड होगा. यह सम्मान 50 साल पूरे होने के अवसर पर दिया गया है.

Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के प्रतिष्ठित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ के नाम पर दो स्टैंड्स बनाए जाएंगे. कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने इस ऐतिहासिक फैसले की एलान किया है, जिसे क्रिकेट प्रेमियों ने भावुक और गौरवपूर्ण क्षण बताया है.

राहुल द्रविड़ हुए भावुक

चिन्नास्वामी स्टेडियम में समारोह के दौरान राहुल द्रविड़ भावुक हो गए. राहुल द्रविड़ ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बहुत ही खास है. आगे राहुल द्रविड़ ने कहा कि, यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है. कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के 50 साल पूरे हो गए हैं. जिसका जश्न मनाया जा रहा है.
आगे उन्होंने कहा कि मुझे इस बात से खुसी है कि यहां फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लौटने की उम्मीद जागी है. उन्होंने कहा कि उनके बचपन का दौर इसी मैदान के आसपास बीता है, इसलिए इस जगह से उनका गहरा लगाव भी है. उन्होंने कहा कि खेल के दिनों में अपने घर से ज्यादा समय वहां बिताया है. यह मेरे लिए दूसरा घर रहा है. यहां मुझे अपास खुशी और निराशा दोनों मिली. यह ऐसी जगह है जिसने सबकुछ दिया है जो मैं आज हूं.

समारोह की अगुवाई वेंकटेश प्रसाद ने की

इस कार्यक्रम की अगुवाई केएससीए अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने की है. एसोसिएशन ने द्रविड़ और कुंबले को भारतीय और कर्नाटक क्रिकेट में उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया. रीहुल द्रविड़ ने आगे कहा, मैं वेंकटेश प्रसाद और उनकी समिति का आभारी हूं कि उन्होंने मेरे नाम पर एक हिस्सा करने का सोचा है.
मुझे पता है कि इसका कितना ज्यादा महत्व है. मेरे परिवार के लिए भी इसका बड़ा महत्व है. जैसा कि आप में से कई लोग जानते होंगे कि मेरे पिता, क्रिकेट के दीवाने हैं. और उन्होंने ही मेरे अंदर क्रिकेट के प्रति प्रेम जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वे मुझे यहां कई मैचों में लेकर आते थे, मैच में टेस्ट मैच, रणजी ट्रॉफी शामिल है. जब भी उनको छुट्टी मिलती थी, वे मुझे सभी मैचों में एक दिन क्रिकेट दिखने जरूर लाते थे.

Recent Posts

ब्लू या ब्लैक नहीं, सिर्फ Red Light एरिया ही क्यों, आखिर इस नाम के पीछे क्या है इतिहास?

Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…

Last Updated: September 29, 2026 13:42:03 IST

क्रिकेट के बाद AI की पिच पर सचिन तेंदुलकर! OpenAI के साथ आए नजर, ChatGPT पर कही ये बात

Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…

Last Updated: September 29, 2026 13:37:47 IST

50MP का शानदार कैमरा और दमदार बैटरी… 10 हजार से कम में आया बेहतरीन स्मार्टफोन्स, देखें फीचर्स

Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन…

Last Updated: September 29, 2026 13:31:39 IST

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली वालों के लिए बुरी खबर! त्योहारों से पहले महंगी हो सकती है शराब, अक्टूबर से बदलेंगे रेट

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…

Last Updated: September 29, 2026 13:19:40 IST