<

Noida Crime: 16 साल के लड़के ने सेक्टर 52 मेट्रो पर लगाई छलांग, जेब में मिली चाबी से खुला बंद कमरे का राज

Noida Crime: नोएडा के सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन पर एक लड़के ने मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. उसकी जेब में दो मोबाइल फोन और एक घर की चाबी मिली, जिसका दरवाजा खोलने पर पुलिस के होश उड़ गए.

Noida Crime: बीते दिन नोएडा के सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन पर एक लड़के ने आत्महत्या कर ली. उसने मेट्रो के सामने कूदकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. लड़के की जेब में एक चाबी मिली, जिसका पता लगाते हुए पुलिस लड़के के घर तक पहुंच गई. इसके बाद पुलिस के सामने जो बातें सामने आईं, उसने पुलिस टीम को हैरान कर दिया. 

दोनों मामलों के जुड़े तार

दरअसल, ये मामला है नोएडा के सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन का, जहां एक लड़के ने मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. उसकी जेब में दो मोबाइल फोन और एक कमरे की चाबी मिली. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. लड़के की पहचान की गई. इसी बीच लड़के के चाचा पुलिस के पास पहुंचे. उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि उनके भाई से संपर्क नहीं हो पा रहा है. पुलिस ने दोनों तारों को जोड़ा और पुलिस चाबी लेकर लड़के के घर पहुंची.

कमरे में मिली लाश

पुलिस टीम ने कमरे का ताला खोला, तो उनके होश उड़ गए. कहा जा रहा है कि कमरे से तेज बदबू आ रही थी और कमरे में एक व्यक्ति की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी और उसके पास खून से सनी एक कुल्हाड़ी पड़ी हुई थी. साथ ही वहां पर खून से सने हुए लड़के के कपड़े पड़े हुए थे. पहचान करने पर पता चला कि ये लाश किसी और की नहीं बल्कि लड़के के पिता की थी.

घर से बाहर नहीं निकलने देते थे पिता

शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता का कत्ल किया. इसके बाद खुद मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. शुरुआती जांच में सामने आया है कि किशोर के पिता उसकी मां से अलग रह रहे थे. दोनों का लगभग 12 साल पहले तलाक हो गया था. लड़का अपने पिता के साथ रहता था. पिता उसे स्कूल नहीं भेजते थे. जब वो बाहर जाने की कोशिश करता, तो वो उसे कमरे में बंद कर देते थे. इसको लेकर पिता-पुत्र में अक्सर विवाद होता था. 

पुलिस को क्या है आशंका?

पुलिस को आशंका है कि इस बार फिर घर से बाहर न जाने को लेकर पिता-पुत्र में झगड़ा हुआ होगा. इसी दौरान बेटे ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इसी हहमले में पिता की मौत हो गई. सजा के डर से पिता मेट्रो स्टेशन पहुंचा और मेट्रो के आगे कूदकर जान दे दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: टॉयलेट गया था छात्र…तभी पीछे से टूट पड़ा कुत्ता, पहले काटी उंगली और फिर जो हुआ

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST