Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Noida Protest Traffic Update: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लगा भीषण जाम, मिनटों का सफर तय करने में लग रहे घंटे

Noida Protest Traffic Update: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लगा भीषण जाम, मिनटों का सफर तय करने में लग रहे घंटे

Noida Protest Traffic Update: नोएडा के कंपनी कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते आसपास के शहरों में भी भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई है.

Written By: JP YADAV
Last Updated: 2026-04-13 12:24:48

Mobile Ads 1x1

Noida Protest Traffic Update: नोएडा फेज-2 थाना के अंतर्गत नामी कंपनी के कर्मचारियों के उग्र प्रदर्शन ने एनसीआर के वाहन चालकों के साथ-साथ आम लोगों को भी परेशान कर दिया है.  इसका असर दिल्ली और गाजियाबाद के यातायात पर भी नजर आने लगा है. सोमवार सुबह घर से दफ्तर और अन्य कामों के लिए घरों से निकले लोग परेशान नजर आए. कई जगहों पर मिनटों का सफर तय करने में घंटे लगे. मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 62, 63, 64, 65 और 66 में प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी लगातार सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. 

जाम से बचने के लिए लें मेट्रो का सहारा

सड़कों पर भारी जाम के चलते लोगों को सलाह दी जा रही है कि वो गंतव्य तक पहुंचने के लिए मेट्रो सेवाओं की मदद लें. सड़कों पर जाम के चलते दिल्ली और गाजियाबाद जाने के लिए मेट्रो ट्रेनों का विकल्प ही लोगों को समय पर गंतव्य तक पहुंच सकता है. 

पुलिस की गाड़ियों में भी की गई तोड़फोड़

यहां पर बता दें कि प्रदर्शन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. खासतौर से वाहन चालक जाम में काफी देर तक फंसे रहे.  प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर खड़ी गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की. इसके बाद कर्मचारियों ने एनएच-9 को पूरी तरह से बंद कर दिया. इसके चलते वाहनों का आवागमन रोका गया. मेरठ एक्सप्रेसवे पर 3 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है. इससे अपने ऑफिस की तरफ जाते लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

क्या कहा पुलिस अधिकारी ने

कर्मचारियों के प्रदर्शन और पत्थरबाजी पर गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट ने कहा है कि हालात को देखते हुए औद्योगिक इकाई क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात हैं. पुलिस एवं प्रशासनिक उच्चाधिकारियों के साथ-साथ पुलिस बल के सभी स्थानों पर उपस्थित हैं. जरूरत के अनुसार, न्यूनतम बल प्रयोग करते हुए शांति व्यवस्था बनाई जा रही है. 

कंपनी के बाहर पथराव

​मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा फेज-2 थाना क्षेत्र स्थित कंपनी के बाहर अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने भारी पथराव किया. इसके साथ ही कर्मचारियों ने सड़कों पर कई वाहनों में आग लगा दी. इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने आंसू गैस के गोले दाग कर कर्मचारियों पर काबू पाया.

MORE NEWS