Noida Suoernova Tower: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में एक युवक ने बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली. कहा जा रहा है कि वो कर्ज से काफी परेशान था, जिसके कारण उसने ये कदम उठाया.
नोएडा सुसाइड केस
Noida Suoernova Tower: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक की 42वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. युवक स्पायरा टावर में ठहरने के लिए आया था. घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान संभव जैन के तौर पर हुई है, जो गुरुग्राम के मानेसर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, संभव ने स्पायरा बिल्डिंग में एक कमरा एक दिन के लिए लिया था. शुक्रवार को वह कमरे की बालकनी में गया और वहां से नीचे छलांग लगा दी. गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-126 थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर उस समय कमरे में क्या हुआ था और युवक बालकनी तक कैसे पहुंचा.
नोएडा स्थित सुपरनोवा टावर में युवक ने ऊँची मंजिल से कूदकर आत्महत्या की।
संभव जैन (मानेसर) कर्ज से काफी परेशान थे।
घर से 4 दिन से गायब थे। पिता के साथ चैट भी मिली है।युवक सुपरनोवा के Airbnb में रुके हुए थे। शरीर के कई टुकड़े हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। pic.twitter.com/o29BllUx59— Payall Singhh (@PayallSingh13) October 3, 2026
जांच के दौरान पुलिस सोसाइटी और बिल्डिंग में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देख रही है. इसके अलावा आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संभव जैन सोसाइटी में कब आया था और घटना से पहले उसकी गतिविधियां कैसी थीं.
नोएडा सुपरनोवा का नया वीडियो!
आत्महत्या करने वाले युवक ने पहले बोला- नहीं गिर रहा सर, फिर कूदा..!
एसी मैकेनिक उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह सफल नहीं हो पाए।
पास में खड़े एक केयरटेकर के कैमरे में कैद हुई खौफनाक घटना!
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। pic.twitter.com/upE1tAnrXe
— Nitin Parashar (@Nitinparashar__) October 3, 2026
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में युवक के तनाव में होने की बात सामने आई है लेकिन उसकी मौत के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है. किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस ने परिवार को घटना की जानकारी दे दी है. अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, CCTV फुटेज और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें संभव जैन बालकनी से छलांग लगाते दिख रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि संभव कर्ज से काफी परेशान थे. वे 4 दिन से घर से गायब थे. युवक सुपरनोवा के Airbnb में रुके हुए थे. इसी दौरान उन्होंने बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली.
UP News: बुधाना में मुजफ्फरनगर कॉलेज की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़,…
Bigg Boss 20: हाल ही में रीति तिवारी घर से बेघर हो गई थीं. वहीं…
Samsung TV Complaint: सैमसंग का प्रीमियम TV खरीदा, पर जब डिस्प्ले खराब हुआ तो कंपनी…
India Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…
Delhi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो दिल्ली…
Hasan Nawaz Controversial Statement: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत से मिली हार के…