Noida Car Accident: नोएडा का एक किशोर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में 15 साल के एक लड़के ने एक गाड़ी में टक्कर मार दी. जिसके बाद उसकी मां अपने बेटे का बचाव करती हुई नजर आई.
15 साल के लड़ने ने कार से दूसरी गाड़ी में मारी टक्कर, मां ने किया बचाव
Noida Accident Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर नोएडा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा का सकता है कि एक मां अपने 15 साल के बेटे का बचाव करती दिख रही है. वीडियो में किशोर पर आरोप है कि उसने कार चलाई और दूसरी गाड़ी से टक्कर मार दी.
वायरल हो रहे इस वीडियो में किशोर को एक ऐसी कार के पास खड़ा देखा जा सकता है जिसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त है. स्थानीय लोगों का दावा है कि जब दूसरी गाड़ी से टक्कर हुई तो नाबालिग लड़का ही गाड़ी चला रहा था. गाड़ी को टक्कर मारने के बाद उसने मौके से भागने की कोशिश की. बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया और कार को रोका. कुछ लोगों का यह भी कहना है कि उस समय अगली सीट पर एक बच्चा भी बैठा था, हालांकि वीडियो से इस बात की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी.
जब लड़के से पूछताछ की गई तो उसकी मां वहां पहुंची तो वो अपने बच्चे को डांटने की बजाय उसे सही ठहराने लगी. वीडियो में किशोर की मां को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसका रेगुलर ड्राइवर छुट्टी पर था, इसलिए उसने अपने बेटे से कुछ काम के लिए कार निकालने को कहा. वहीं जब किशोर की उम्र और ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में पूछा गया तो मां और बेटे दोनों ने माना कि उसके पास लाइसेंस नहीं था. वीडियो का अंत इस बात के साथ होता है कि वहां मौजूद लोग मामले की सूचना पुलिस को देने की बात कहते हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि कोई औपचारिक शिकायत दर्ज की गई या नहीं.
नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहाँ फैमिली ड्राइवर के न आने पर मां ने 15 वर्षीय नाबालिग बेटे को कार की चाबी सौंप दी। नाबालिग ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आगे चल रही एक कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 13 महीने का एक बच्चा भी सवार था। हादसे के बाद जब स्थानीय… pic.twitter.com/BZH0SavuMZ
— Anurag Chaddha (@AnuragChaddha) August 21, 2026
वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. कमेंट्स में लड़के की मां की आलोचना की जा रही है, क्योंकि उनमें पछतावे का कोई भाव नहीं दिख रहा है. कई यूजर्स ने उनके रवैये को ‘हक जताने वाला’ बताया है और चिंता जताई है कि अगर टक्कर और गंभीर होती तो क्या नतीजे हो सकते थे.
बता दें कि भारतीय कानून के तहत अधिकतर मोटर वाहनों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस पाने की न्यूनतम उम्र 18 साल है. किसी नाबालिग को गाड़ी चलाने देना न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि एक अपराध भी है. मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 199A नाबालिगों द्वारा किए गए अपराधों से संबंधित है. इस प्रावधान के तहत, जब कोई नाबालिग बिना वैध लाइसेंस के गाड़ी चलाता है तो वाहन के अभिभावक या रजिस्टर्ड मालिक को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है. कानून यह मानकर चलता है कि नाबालिग अभिभावक की सहमति से गाड़ी चला रहा था, जब तक कि इसके विपरीत साबित न हो जाए. साथ ही दोषी पाए जाने पर अभिभावक या मालिक को तीन साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है.
Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…
Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…
IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming:भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20…
Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…
440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…
Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…