<

पहले अपने प्रेमी से बहू का करवाया रेप, बनाया वीडियो, फिर हफ्तों तक…., सास की दरिंदगी सुन खौल जाएगा खून

UP Crime: बरखेड़ा थाने में दी गई अपनी शिकायत में बहू ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2025 में हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुर की मौत हो गई. उनकी मौत के बाद उसकी सास का व्यवहार बदल गया और उसने सुनील नाम के एक युवक के साथ नाजायज़ संबंध बना लिए. एक दिन बहू ने अपनी सास को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया. राज खुलने के डर से सास ने अपनी इज्जत बचाने के बजाय एक खौफनाक साज़िश रची.

UP Crime: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में नाजायज रिश्तों का एक शर्मनाक मामला सामने आया है  जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है. एक सास ने अपने नाजायज रिश्ते का राज छिपाने के लिए अपनी बहू की इज्जत से खिलवाड़ किया. उसने अपने प्रेमी से अपनी बहू का रेप करवाया उसका अश्लील वीडियो बनाया और हफ्तों तक उसे ब्लैकमेल करती रही. बहू ने किसी तरह सास के मोबाइल फोन से वीडियो निकाला और पुलिस स्टेशन पहुंच गई. उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने सास और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया.

अप्रैल 2025 में हुई थी शादी

बरखेड़ा थाने में दी गई अपनी शिकायत में बहू ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2025 में हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुर की मौत हो गई. उनकी मौत के बाद उसकी सास का व्यवहार बदल गया और उसने सुनील नाम के एक युवक के साथ नाजायज़ संबंध बना लिए. एक दिन बहू ने अपनी सास को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया. राज खुलने के डर से सास ने अपनी इज्जत बचाने के बजाय एक खौफनाक साज़िश रची.

करवाई रेप, बनाई वीडियो

आरोप है कि सास अपनी बहू पर सुनील के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगी. जब बहू ने इसका कड़ा विरोध किया, तो सुनील ने उसके पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर घर में ही उसका रेप किया. इस घिनौने काम के दौरान सास खड़ी रही और बहू को भविष्य में चुप रहने के लिए उसका अश्लील वीडियो बना लिया. 19 नवंबर, 2025 को जब पीड़िता घर पर अकेली थी, तो उन्होंने उसे नशीला पदार्थ दिया और जबरदस्ती खटीमा, उत्तराखंड ले गए.

आरोपियों के चंगुल से भागने में कामयाब रही पीड़िता

खटीमा में आरोपियों ने शादीशुदा महिला को तीन दिन तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा. इस दौरान सुनील ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार उसके साथ रेप किया. पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागने में कामयाब रही. उसने हिम्मत करके आरोपी के मोबाइल फोन से वीडियो हासिल किया, जिससे उसे धमकाया जा रहा था. इस सबूत के साथ वह सीधे पुलिस स्टेशन गई और अपनी आपबीती सुनाई.

मामला दर्ज

बरखेड़ा इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सास और उसके प्रेमी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है. फोरेंसिक टीम मोबाइल डेटा और वीडियो की जांच कर रही है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST