<

शायर मुनव्वर राणा की बेटी के साथ कथित उत्पीड़न, पति ने दिया तीन तलाक, दहेज और मारपीट का आरोप

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी के साथ तीन तलाक का मामला सामने आया है. हीबा राणा ने दहेज और मारपीट का आरोप लगाया है. और पुलिस में शिकायत दर्ज की है.

दिवंगत मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना को उनके पति ने तीन तलाक दे दिया है. उन्होंने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया है. हिबा राणा ने अपने पति और ससुराल पक्ष वालों पर दहेज मांगने, शारीरिक शोषण करने और इसके बाद तीन तलाक देने का आरोप लगाया है. यह घटना लखनऊ के सआदतगंज पुलिस थाने की है, जहां FIR दर्ज की गई है.

हिबा राणा ने क्या कहा?

हिबा राणा के आधार पर, शादी 19 दिसंबर 2013 को सैयद मोहम्मद साकिब से हुई थी. सैयद मोहम्मद साकिब करीमगंज के साकिरये हाउस के रहने वाले थे. आरोप है कि निकाह के तुरंत बाद उनके ससुराल वाले दहेज की डिमांड करने लगे थे. इसके बाद जब उनकी डिमांड पूरी नहीं हुई तो, उनके साथ मारपीट किया जाने लगा और उन्हें घर से निकाल दिया गया.

₹20 लाख और फ्लैट की डिमांड

हिबा राणा ने आगे बताया कि उनकी शादी के समय उनके परिवार ने शादी के दहेज में सोने और हीरे के गहनों दिए थे और साथ में 10 रुपये कैश भी दिए थे. हालांकि, इसके बाद वो बताती हैं कि शादी के बाद ससुराल पहुंचते ही उनके पति सैयद मोहम्मद साकिब और ससुर ने और दहेज की डिमांड शुरू कर दी थी.

दहेज के लिए उत्पीड़न बढ़ता रहा

हिबा राणा के आधार पर,  20 लाख रुपये कैश और एक फ्लैट उनके नई मांगों में शामिल था. उनका कहना है कि शादि बचाने के लिए उनके परिवार ने कई बार उनकी मांगो को पूरा भी किया है, लेकिन इसके बावजूद दहेज के लिए उत्पीड़न और दबाव लगातार जारी रहा है.

तीन तलाक के बाद घर से बाहर

हिबा राणा ने बताया कि 9 अप्रैल, 2025 को उसके पति ने उनके साथ गाली-गलौज की और बेरहमी से मारपीट भी की है. इसके बाद जब उनकी बहन, अर्शिया राणा (टीना), उनसे घर पर मिलने आई, तो हालात और भी खराब हो गए. हिबा राणा का आरोप है कि ऐसे में उसका पति और ज्यादा गुस्सा हो गया और तीन तलाक दे दिया.

बच्चों को कमरे में किया बंद

हीबा राणा ने आगे बताते हुए कहा कि मौखिक रूप से तलाक देने के बाद, उनके पति ने उन्हें घर से बाहर कर दिया और उसके बच्चों में बेटे सैयद फवाज और बेटी हय्याम फातिमा दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हीबा राणा के आरोप पर शिकायत का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है.
Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Recent Posts

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार, IPL में मचाया कोहराम… टीम इंडिया का दरवाजा तोड़ रहा RCB का खूंखार बैटर

Devdutt Padikkal: RCB के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म…

Last Updated: April 6, 2026 11:39:42 IST

जब संगीत के मैदान में भिड़े रफी-मुकेश! एक गाने के लिए हुआ दंगल, आखिर कौन जीता सुरों की जंग?

Song Secrets: मोहम्मद रफी और मुकेश सुरों की दुनिया के महारथी थे. एक बार एक…

Last Updated: April 6, 2026 11:38:12 IST

Viral Video: चीखती रही बेजुबान! ट्रक ड्राइवर को नहीं आया रहम, उड़ीशा में गाय के साथ हैवानियत

Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: April 6, 2026 11:35:27 IST

Varuthini Ekadashi 2026: वैशाख की पहली एकादशी, किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

Vaishakh Ekadashi 2026: इस माधव मास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, पवित्र स्नान और…

Last Updated: April 6, 2026 11:14:58 IST

SSC Admit Card 2026 Released: एसएससी जेईई टियर II एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, यहां से करें फटाफट डाउनलोड

SSC JE Admit Card 2026 Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) 2025 Tier-II…

Last Updated: April 6, 2026 11:06:50 IST

आज चांदी का भाव 6 अप्रैल 2026: चांदी के रेट पर टिकी सबकी नजर! आज राहत की चमक या महंगाई का झटका?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: April 6, 2026 11:00:43 IST