<

निर्दयी पिता! शादीशुदा बेटी को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक पिता ने एक दिन पहले मायके आई अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया. वजह सिर्फ इतनी थी कि बेटी ने खाना नहीं बनाया था, जिसके कारण पिता नाराज था और कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी.

UP Murder Case: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने अपनी 30 साल की बेटी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पिता को पकड़ लिया और उसे जेल भेज दिया है. वहीं इस मामले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, ये मामला प्रतापगढ़ जिले के कोहंडौर थाना क्षेत्र के गौरा अतरसंड गांव की है. मृतका की पहचान 30 वर्षीय सोनम के रूप में हुई है, जिसकी शादी कंधई थाना क्षेत्र के ताला गांव में हुई थी. इस बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए मामले का जिक्र किया कि 30 वर्षीय सोनम केवल एक दिन पहले ही अपने मायके आई थी. बुधवार को पुलिस को आरोपी के घर के पास से महिला का लहूलुहान शव बरामद कर लिया है. 

आरोपी पिता ने कबूला जुर्म

पुलिस अधीक्षक प्रशांत राज हड्डा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पिता रामलाल ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मंगलवार को वो फसल बेचकर घर आया था. उसे फसल बेचकर पैसे मिले थे, जिसके कारण उसने शराब पी ली. रात को वो नशे की हालत में घर आया, तो बेटी ने खाना नहीं बनाया था. पिता ने उससे खाना न बनाने का कारण पूछा, तो उसने पलटकर जवाब दे दिया.

गुनाह छिपाने की कोशिश में था पिता

उसने कहा, ‘जब आप बाहर थे, तो मैं किसके लिए खाना बनाऊं.’ इस बात से नाराज होकर उसने पहले डंडे से पीटा. इसके बाद पास रखी कुल्हाड़ी से उसे मार दिया. इसके बाद उसने हत्या को छुपाने की कोशिश भी की. उसने फर्श पर फैला खून किया और मृतका की लाश को फेंक दिया और उसके कपड़ों को छिपा दिया. जब महिला के पति को उसके बारे में पता नहीं चला, तो उसने पुलिस को शिकायत दी. पुलिस ने मामले की जांच की, तब मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST