<

UP Crime: लव मैरिज के 3 महीने बाद खूनी अंत! झगड़े में पत्थर से कुचला पति का सिर, हैरान कर देगा मामला

UP Crime: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कपल ने तीन महीने पहले प्रेम विवाह किया था. इसके बाद दोनों में विवाद होने लगा और फिर अब महिला ने पत्थर से कुचलकर पति की हत्या कर दी.

UP Crime: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जिस महिला ने तीन महीने पहले प्रेम विवाह कर नई जिंदगी शुरू की थी, उसी पर अपने पति की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि महिला ने पत्थर से पति का सिर कुचल दिया. इस घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

तीन महीने पहले हुई थी शादी

यह मामला प्रयागराज के यमुनानगर स्थित शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय शेखर बंसल ने करीब तीन महीने पहले 30 साल की उर्मिला केवट से लव मैरिज की थी. शादी के बाद उर्मिला अपने बेटे के साथ शेखर के घर रहने लगी थी. शुरुआत में दोनों ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया था लेकिन कुछ समय बाद उनके बीच अक्सर विवाद होने लगे.

पत्थर से कुचलकर किया पति का कत्ल

जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. आरोप है कि गुस्से में उर्मिला ने पत्थर से शेखर के सिर पर हमला कर दिया. चोट इतनी गंभीर थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार

शंकरगढ़ पुलिस ने 11 नवंबर को उर्मिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. एसीपी बारा वेद व्यास के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि शेखर को शराब पीने की आदत थी और इसी वजह से दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे.

ये भी पढ़ें: झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

इंफ्लुएंसर के परिजनों पर हमला! अस्पताल में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग, टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

Loni Hospital Firing: गाजियाबाद के लोनी में एक अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़…

Last Updated: November 14, 2026 15:52:56 IST

70 नाबालिग लड़कियों का किया यौन शोषण, ब्रिटेन में भारतीय मुस्लिम युवक को मिली 30 साल की सजा; दरिंदगी की कहानी सुन दहल जाएगा दिल

Indian student jailed in UK:ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के स्पेशलिस्ट प्रॉसिक्यूटर मार्टिन मैक्रॉब…

Last Updated: November 14, 2026 15:25:45 IST

10 साल पुराना रिश्ता, दो संदिग्ध मौतें और बंद कार… दिल्ली की इस घटना ने पुलिस को उलझाया, पुराने केस से भी जुड़े तार

Delhi Crime: दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 14, 2026 15:19:57 IST

Caught on Camera: रील शूट करने के लिए पिंजरे से निकाला बाघ, फिर शुरू हुआ खूनी खेल; 19 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Pakistan TikTok Video Tiger Attack: मृतक के पिता मुनीर अहमद की ओर से दर्ज कराई…

Last Updated: November 14, 2026 15:01:26 IST

मेरठ मुस्लिम पड़ोसी से शादी करने पर मचा बवाल, परिवार ने दर्ज कराया अपहरण का केस; लड़की ने कहा-मेरे पति…

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शहाना ने अपने पड़ोसी लक्ष्मण वाल्मीकि से परिवार…

Last Updated: November 14, 2026 14:14:27 IST