<

प्रयागराज: माघ मेले में शंकराचार्य विवाद गरमाया, अविमुक्तेश्वरानंद से मांगा गया शंकराचार्य होने का सबूत

Avimukteshwaranand Saraswati: माघ मेला प्राधिकरण की तरफ से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस भेज कर शंकराचार्य होने का सबूत मांगा गया, इसपर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने की कड़ी प्रतिक्रिया दी है. देखें उनका जवाब.

Avimukteshwaranand Saraswati : प्रयागराज के माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. प्रशासन की तरफ से उनके शंकराचार्य होने का सबूत मांगा गया था. इस मामले पर अविमुक्तेश्वरानंद ने  भी इसका कड़ा जवाब दिया है.

क्या है पूरा मामला

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मेला प्राधिकरण की तरफ से मंगलवार को नोटिस भेजा गया था. नोटिस में कहा गया था कि आप कैसे खुद को ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं. जबकि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है. वहीं अब इस नोटिस को जवाब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तरफ से दिया गया है.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का जवाब

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि शंकराचार्य वही होता है, जिसे शेष तीन पीठों के शंकराचार्य मान्यता देते हैं. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तरफ से इस नोटिस का आठ पन्नों में जवाब दिया गया है.

यह जवाब मेला प्राधिकरण की MailID से लेकर सेक्टर-4 में बने मेला प्राधिकरण के दफ्तर को भी भेज दिया गया है. जब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की टीम में मेला प्रशासन को नोटिस देने गई थी तब कोई भी जिम्मेदार अफसर नोटिक का जवाब लेने के लिए नहीं मिला. इसके बाद गेट पर ही जवाब चिपका दिया गया.

avimukteshwaranandnotice1

avimukteshwaranandnotice2avimukteshwaranandnotice3avimukteshwaranandnotice5avimukteshwaranandnotice6avimukteshwaranandnotice7

गलत एफिडेविट देकर ऑर्डर लिया गया

पीएन मिश्रा ने कहा है कि वासुदवानंद ने गलत एफिडेविट देकर ऑडर लिया था. जस पर अब याचिका फाइज की जा चुकी है. नोटिस का जवाब दिया जा चुका है. जिन अधिकारियों ने नोटिस के जरिए यह भ्रम खड़ा किया उनपर कार्रवाई की जाएगी.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Recent Posts

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा एक्सीडेंट! नोएडा से बिहार जा रही बस पलटी; 20 लोग घायल

Double Decker Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार के ख़तरे देखने को मिले, जहां…

Last Updated: April 12, 2026 23:21:07 IST

हुलिए पर मत जाना, दिमाग हिला देगा ये ‘देसी मास्टर’, साधारण सा दिखने वाला भाई चला रहा है डिजिटल पाठशाला, देखें वीडियो!

सोशल मीडिया पर 'प्रैक्टिकल नॉलेज लाइव' नाम का कंटेंट इन दिनों चर्चा का विषय बना…

Last Updated: April 12, 2026 23:20:45 IST

Tim David का अजीब रवैया! गेंद उठाकर रख ली, अंपायर बार-बार मांगता रहा… आखिर क्या है पूरा मामला?

MI vs RCB: बीच मैदान पर टिम डेविड की अंपायर से तीखी बहस! गेंद बदलने…

Last Updated: April 12, 2026 23:07:54 IST

Guna Crime: खाकी बेबस, गुंडे बेलगाम! थाने के सामने पुलिसकर्मी को पीटा, MP में नशेड़ियों का सरेआम तांडव

Guna Police Constable Beaten: बदमाशों को अब पुलिस की वर्दी का कोई डर नहीं रहा.…

Last Updated: April 12, 2026 22:54:22 IST

बिजली का झटका खाकर भी नहीं छोड़ा दोस्त का साथ, जांबाज लड़के ने अपनी जान पर खेलकर बचाई दोस्त की जिंदगी!

एक दोस्त ने निस्वार्थ बहादुरी का परिचय देते हुए अपने दोस्त को बिजली के हाई-वोल्टेज…

Last Updated: April 12, 2026 23:06:57 IST