Baghpat Crime: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. बागपत का जिला संयुक्त चिकित्सालय फिर सुर्खियों में है. अस्पताल प्रशासन पर आरोप है कि उन्होंने अस्पताल में पहुंची एक महिला को खदेड़कर भगा दिया. इसके बाद उस गर्भवती महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया. बच्चे के जन्म के बाद परिजनों ने अस्पताल के सामने काफी हंगामा भी किया. इस अस्पताल की वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. इस मामले में एक यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया।” शामली, UP डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के बाहर एक प्रेग्नेंट महिला को सड़क किनारे बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर किया गया क्योंकि स्टाफ ने उसे बाहर निकाल दिया. वे डॉक्टर हैं या राक्षस? सस्पेंशन काफी नहीं है। यह मर्डर की कोशिश है। उन्हें जल्द से जल्द अरेस्ट किया जाना चाहिए.’
लिया जाएगा एक्शन
इस मामले में जिला संयुक्त चिकित्सालय के CMS डॉ. किशोर कुमार आहुजा ने मामले का संज्ञान लिया. डॉक्टर कुमार ने कहा कि अस्पताल के गेट पर डिलीवरी हुई. पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है. जांच में किसी की लापरवाही मिलती है, तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.
“Woman delivers baby on road.” 💔
A pregnant woman was forced to deliver
her baby on the roadside outside Shamli, UP District Hospital as staff threw her out.ARE THEY DOCTORS OR MONSTERS?
Suspension is not enough. This is an attempt to murder. They must be arrested ASAP. pic.twitter.com/0XVj35c6cX
— Suraj Kumar Bauddh (@SurajKrBauddh) April 10, 2026
क्या है पूरा मामला?
वहीं महिला के परिजनों ने बताया बागपत जिले के गांव असारा निवासी एक परिवार गर्भवती महिला को लेकर कांधला जिला अस्पताल पहुंचा. इसके बाद डॉक्टर्स ने जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली में रेफर कर वहां डिलीवरी कराने की बात कही. जब रात में परिवार वहां पर महिला को लेकर पहुंचा, तो महिला चिकित्सकों ने ऑपरेशन की बात कही. उन्होंने महिला को किसी दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए कह दिया.
परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया आरोप
इसके बाद महिला ने जिला संयुक्त चिकित्सालय के मेन गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया. बीच सड़क पर महिला की डिलीवरी के कारण परिजनों में नाराजगी देखने को मिली. उन लोगों ने अस्पताल पर लापरवाही और गर्भवती महिला को भगाने का आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने महिला चिकित्सक पर आरोप लगाया कि उन्होंने डिलीवरी के नााम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया. वहीं शिशु की हालत नाजुक है.