<

डॉक्टर्स या मॉन्स्टर्स? खदेड़कर अस्पताल से भगाया! बीच सड़क पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक गर्भवती महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने सड़क पर एक बच्चे को जन्म दिया. परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और महिला को भगाने का आरोप लगाया.

Baghpat Crime: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. बागपत का जिला संयुक्त चिकित्सालय फिर सुर्खियों में है. अस्पताल प्रशासन पर आरोप है कि उन्होंने अस्पताल में पहुंची एक महिला को खदेड़कर भगा दिया. इसके बाद उस गर्भवती महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया. बच्चे के जन्म के बाद परिजनों ने अस्पताल के सामने काफी हंगामा भी किया. इस अस्पताल की वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. इस मामले में एक यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया।” शामली, UP डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के बाहर एक प्रेग्नेंट महिला को सड़क किनारे बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर किया गया क्योंकि स्टाफ ने उसे बाहर निकाल दिया. वे डॉक्टर हैं या राक्षस? सस्पेंशन काफी नहीं है। यह मर्डर की कोशिश है। उन्हें जल्द से जल्द अरेस्ट किया जाना चाहिए.’

लिया जाएगा एक्शन

इस मामले में जिला संयुक्त चिकित्सालय के CMS डॉ. किशोर कुमार आहुजा ने मामले का संज्ञान लिया. डॉक्टर कुमार ने कहा कि अस्पताल के गेट पर डिलीवरी हुई. पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है. जांच में किसी की लापरवाही मिलती है, तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.  

क्या है पूरा मामला?

वहीं महिला के परिजनों ने बताया बागपत जिले के गांव असारा निवासी एक परिवार गर्भवती महिला को लेकर कांधला जिला अस्पताल पहुंचा. इसके बाद डॉक्टर्स ने जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली में रेफर कर वहां डिलीवरी कराने की बात कही. जब रात में परिवार वहां पर महिला को लेकर पहुंचा, तो महिला चिकित्सकों ने ऑपरेशन की बात कही. उन्होंने महिला को किसी दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए कह दिया. 

परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया आरोप

इसके बाद  महिला ने जिला संयुक्त चिकित्सालय के मेन गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया. बीच सड़क पर महिला की डिलीवरी के कारण परिजनों में नाराजगी देखने को मिली. उन लोगों ने अस्पताल पर लापरवाही और गर्भवती महिला को भगाने का आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने महिला चिकित्सक पर आरोप लगाया कि उन्होंने डिलीवरी के नााम पर पैसे मांगने का  आरोप लगाया. वहीं शिशु की हालत नाजुक है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST