Rabies Alert: यह घटना उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की है. जहां एक युवक को कुत्ते के काटने के बाद इलाज का पूरा डोज नहीं लगवाना उल्टा पड़ गया है. अब 17 साल के करन की हालत गंभीर अवस्था में पहुंच गई है, वह कुत्ते जैसी आवाज निकालने लगा है, पानी से डरने लगा है. बेटे की ऐसी हालत से परेशान पिता मंदिर और अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं.
यह पूरा मामला मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के जोगीपुरवा गांव का है. पीड़िता का नाम करन है, जिसको चार महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था. उस समय करन को एंटी रेबीज के दो इंजेक्शन लगाए गए थे. लेकिन वह पूरी डोज नहीं थी. अब धीरे-धीरे बढ़ते समय के साथ उसमें रेबीज संक्रमण के गंभीर लक्षण देखने को मिल रहे हैं.
एंटी रेबीज वैक्सीन के चार डोज अनिवार्य
करन के परिजनों के मुताबिक, करन उस समय अपने ननिहाल हरौवा गया हुआ था, जहां कुत्ते ने उसे काट लिया था. इसके बाद पहला इंजेक्शन वहीं लगवाया गया, जबकि दूसरा कछवां सामुदायिक हेल्थ सेंटर में लगा. इसके बाद कोई डोज नहीं लगी. डॉक्टरों के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को कुत्ते के काटने के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन के चार डोज लेना अनिवार्य होता है, लेकिन परिवार की तरफ से करन को अगले दो इंजेक्शन नहीं लगवाए गए थे.
OMG 😧
How tragic this is…
In UP’s Mirzapur district, 17-year-old Karan was bitten by a dog 4 months ago. His family couldn’t complete the full course of anti-rabies injections. Now Karan has started barking like a dog. Doctors say that in this condition, the patient’s… pic.twitter.com/KazkRWbktp
— Oxomiya Jiyori 🇮🇳 (@SouleFacts) March 14, 2026
परिजनों ने क्या कहा
अचानक करन के सिर में तेज दर्द शुरू हुआ और उसके बाद वह असमान्य हरकत करने लगा, डरने लगा. भौंकने लगा और पानी देखकर भी डरने लगा. वह भूत-भूत कह रहा था. ऐसे में घर वालों को लगा किसी ने जादू-टोना कर दिया है. इसलिए झाड़-फूंक कराने मंदिर ले गए. जहां मंदिर में भीड़ देखकर उसकी हालत और खराब हो गई.
डॉक्टरों ने वाराणसी भेजा
बच्चे की हालत गंभीर देखकर स्थानीय लोगों नें फोन कर एंबुलेंस बुलाई. उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. इसके बाद वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी भेज दिया गया.
करन के व्यवहार में असमान्य बदलाव
करन के परिवार वालों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से करन के व्यवहार में असामान्य बदलाव दिखने लगे हैं. उसके चलने और बैठने के तरीके में बदलाव देखा गया है. उसकी अपनी आवाज बदल सी गई है और वह कुत्तों जैसी आवाज निकालने लगा है.