Ram Navami Holidays 2026: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से रामनवमी की छुट्टी को लेकर ऐलान किया गया है. अब तक केवल 26 मार्च को छुट्टी की की बात की जा रही थी लेकिन अब 26 मार्च के साथ ही 27 मार्च 2026 को भी अवकाश रहेगा. योगी सरकार की तरफ से कहा गया है कि जनभावना और आस्था के सम्मान को देखते हुए 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा. इस आदेश के बाद अब लगातार दो दिन सभी सरकारी स्कूल, ऑफिस और बैंक बंद रहेंगे. वहीं सरकारी कार्यालयों और बैंकों में लगातार चार दिन छुट्टी रह सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार ने 26 मार्च और 27 मार्च की छुट्टी का ऐलान किया है. वहीं 28 मार्च को महीने का आखिरी शनिवार पड़ेगा और इसके बाद 28 मार्च को रविवार के कारण अवकाश रहेगा. हालांकि अभी इसके लिए कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
हो सकता है चार दिन का अवकाश
- 26 मार्च, गुरुवार को अष्टमी एवं रामनवमी के कारण विशेष अवकाश दिया गया है.
- 27 मार्च, शुक्रवार को रामनवमी के कारण सार्वजनिक अवकाश रहेगा.
- 28 मार्च को महीने का चौथा शनिवार है, जिसके कारण बैंक और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी.
- 29 मार्च, रविवार को साप्ताहिक अवकाश है.
रामनवमी पर क्या-क्या रहेगा बंद?
बता दें कि रामनवमी के मौके पर सभी सरकारी दफ्तर, बैंक, स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे. अधिकांश व्यवसाय और बाजार बंद रह सकते हैं. कुछ प्राइवेट कार्यालयों में भी इस मौके पर छुट्टियां दी जा सकती हैं.
क्यों लिया गया फैसला?
कहा जा रहा है कि राम नवमी के दौरान उत्तर प्रदेश के अयोध्या के श्रीराम मंदिर के साथ ही प्रदेश भर में तमाम शक्तिपीठों और दूसरे मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगता है. इन जगहों पर भक्तों का काफी आगमन हो सकता है. इसके कारण प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए छुट्टियां बढ़ाने की योजना बनाई है.