Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP News: दरोगा की परीक्षा देने आई थी युवती, पूर्व मंगेतर के साथ किया कुछ ऐसा की परिजनों के उड़े होश!

UP News: दरोगा की परीक्षा देने आई थी युवती, पूर्व मंगेतर के साथ किया कुछ ऐसा की परिजनों के उड़े होश!

सहारनपुर में दरोगा भर्ती परीक्षा देने आई मुजफ्फरनगर की युवती अपने पूर्व मंगेतर संग फरार. दहेज विवाद के कारण टूटा था रिश्ता, अब पुलिस कर रही तलाश.

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-03-17 18:42:45

Mobile Ads 1x1

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक फिल्मी करवट लेने वाली खबर सामने आई है. यहां दरोगा भर्ती की परीक्षा देने आई एक युवती पेपर खत्म होते ही अपने पूर्व मंगेतर के साथ फरार हो गई. इस घटना के बाद से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस अब मोबाइल लोकेशन के जरिए दोनों की तलाश में जुटी है.

क्या है पूरा मामला?

मुजफ्फरनगर के एक गांव की रहने वाली युवती बीते 14 मार्च को सहारनपुर के राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज में दरोगा भर्ती की परीक्षा देने पहुंची थी. परिजनों को उम्मीद थी कि बेटी परीक्षा देकर घर लौटेगी, लेकिन जैसे ही परीक्षा खत्म हुई, युवती का मोबाइल फोन बंद हो गया. काफी खोजबीन के बाद पता चला कि वह गाजियाबाद के लोनी निवासी अपने पूर्व मंगेतर अश्वनी के साथ चली गई है.

टूटे रिश्ते की अधूरी कहानी

जानकारी के मुताबिक, युवती और अश्वनी की शादी पहले तय हुई थी. दोनों परिवारों में बातचीत पक्की थी, लेकिन बीच में दहेज की मांग को लेकर विवाद खड़ा हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि रिश्ता टूट गया. हालांकि, ऐसा लगता है कि रिश्ता टूटने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे और उन्होंने इस परीक्षा के दिन ही साथ भागने का प्लान बना लिया था.

पुलिस की जांच जारी

परिजनों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस में तहरीर दी है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और शुरुआती जांच में पता चला है कि 14 मार्च से ही दोनों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं. फिलहाल पुलिस सर्विलांस की मदद से दोनों की आखिरी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है ताकि जल्द से जल्द उनका पता लगाया जा सके.

MORE NEWS