Sambhal Murder News: उत्तर प्रदेश के संभल में दुर्गेश प्रजापति नाम के शख्स ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. पुलिस आरोपी पति से हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
संभल में पति ने की पत्नी की हत्या
Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. मामला राजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां शख्स ने कथित तौर पर लोहे के रॉड से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक इस घटना के बाद आरोपी थाने पहुंचा और अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि दोनों के बीच घरेलू विवाद और वैचारिक मतभेद थे. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
मृतका की पहचान 22 वर्षीय ज्योति प्रजापति के रूप में हुई है. आरोपी पति दुर्गेश प्रजापति ने रविवार सुबह करीब 11:30 बजे इस वारदात को अंजाम दिया. हत्या के लगभग 50 मिनट बाद दुर्गेश रजपुरा थाने पहुंचा.
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और घर पर ताला लगा दिया है. उसने पुलिस से कहा- ‘पत्नी की हत्या करके आया हूं. शव घर में पड़ा है. जाकर उठा लो.’ साथ ही उसने घर की चाबी भी पुलिस को सौंप दी. इसके बाद पुलिस की टीम तुरंत गांव पहुंची.
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी गांव से कुछ दूर अपने खेत में बने मकान में रह रहे थे. दुर्गेश का एक मकान गांव के अंदर भी है जहां उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं, जबकि उसके पिता दिल्ली में रिक्शा चलाते हैं.
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. पुलिस आरोपी पति से हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
गौरतलब है कि हाल के दिनों में पति द्वारा पत्नी और पत्नी द्वारा पति की हत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इन मामलों ने समाज में बहस छेड़ दी है कि क्या अब रिश्ते इतने कमजोर पड़ने लगे हैं कि कोई वाद-विवाद हो जाए तो अपने ही पति या पत्नी की हत्या कर दी जाए.
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…
Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…
Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…
Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…