Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में 35 साल के नरेंद्र शर्मा पर 15 महिलाओं से शादी कर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप है. आरोपी ने एक महिला से 18 लाख रुपये भी हड़पे.
Ghaziabad Crime News
Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 35 साल के एक शख्स पर 15 महिलाओं से शादी करने और फिर उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप है. आरोपी की पहचान नरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है. आरोप है कि वह शादी के बाद महिलाओं के अश्लील फोटो और वीडियो बनाता था और बाद में इन्हीं के जरिए उन्हें डराकर पैसे वसूलता था. एक महिला से उसने करीब 18 लाख रुपये भी हड़प लिए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र शर्मा मैट्रिमोनियल साइट और ऐप के जरिए शादी की इच्छुक महिलाओं से संपर्क करता था. वह खुद को अमीर और संपन्न परिवार का बताकर महिलाओं और उनके परिवारों का भरोसा जीतता था. आरोपी ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों की महिलाओं को अपने जाल में फंसाया और उनसे शादी की. इस पूरे मामले का खुलासा मेरठ की रहने वाली एक महिला की शिकायत के बाद हुआ. पीड़िता ने पुलिस को आरोपी की कई शादियों से जुड़े फोटो भी सबूत के तौर पर सौंपे हैं.
पीड़िता के मुताबिक, उसने शादी के लिए एक मैट्रिमोनियल ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराया था. इसी दौरान उसकी मुलाकात मुंबई के रुनवाल पार्क सिंधी सोसायटी में रहने वाले नरेंद्र शर्मा से हुई. जुलाई 2025 में नरेंद्र अपने परिवार से मिलने मेरठ पहुंचा. उसने बताया कि उसका परिवार बीकानेर का रहने वाला है और वह पिछले 30 साल से मुंबई में रह रहा है. उसने अपने पिता ब्रह्मप्रकाश शर्मा को चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बताया. आरोपी ने यह भी दावा किया कि गोवा में उसका एक रिजॉर्ट और खाटू श्याम में पांच होटल हैं. उसकी बातों में आकर पीड़िता और उसके परिवार ने शादी के लिए हामी भर दी.
शादी के बाद नरेंद्र और पीड़िता गाजियाबाद में रहने लगे. महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे करीब एक महीने तक फ्लैट में रखा. इसके बाद शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम पर उससे ऑनलाइन अकाउंट में करीब 18 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए. कुछ समय बाद पीड़िता को नरेंद्र की गतिविधियों पर शक होने लगा. जांच करने पर उसे पता चला कि आरोपी दूसरी महिलाओं के भी संपर्क में है. महिला के मुताबिक, नरेंद्र ने दिल्ली की एक अन्य युवती से भी शादी कर रखी थी और उसे गुरुग्राम के एक फ्लैट में किराए पर रखा हुआ था.
पीड़िता का कहना है कि नरेंद्र की सच्चाई जानने के लिए वह मुंबई स्थित उसके घर पहुंची. वहां आरोपी के पिता ब्रह्मप्रकाश ने उसे बताया कि वे नरेंद्र को अपनी संपत्ति से बेदखल कर रहे हैं. इसी दौरान पीड़िता को पता चला कि नरेंद्र पहले भी कई महिलाओं से शादी कर चुका है. महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो भी बनाए थे. इसके अलावा उसके साथ मारपीट की और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने लगा.
पीड़िता ने 21 मई 2026 को गाजियाबाद के नंदग्राम थाने में नरेंद्र शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. उसने पुलिस को आरोपी की 15 शादियों से जुड़े फोटो भी सौंपे, जिन्हें सबूत के तौर पर पेश किया गया है. नंदग्राम थाना प्रभारी संतोष त्रिपाठी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी नरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है. साथ ही अन्य महिलाओं से शादी करने के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है.
ये भी पढ़ें: अयोध्या से जनकपुरधाम के लिए शुरू होगी नई ट्रेन, 604 KM का सफर होगा आसान; जानें पूरा शेड्यूल
Caught on CCTV: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता…
UP Election 2027: समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को जो सीटें ऑफर की हैं, उनमें वे…
Punjab SAD BJP Alliance:दिल्ली में बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन का औपचारिक ऐलान…
Yash Dayal RCB IPL 2027: यश दयाल IPL 2026 नहीं खेल सके, लेकिन RCB ने…
BJP MLA Convoy Accident: उत्तर प्रदेश के जिला मुख्यालय के पास भाजपा विधायक सुशील सिंह…
UP Crime News: कौशांबी में प्रेम संबंध का विरोध करने पर बेटी ने प्रेमी के…