<

भ्रष्टाचार और पेपर लीक मामले में आप नेता संजय सिंह यूपी में जमकर बरसे, योगी सरकार पर साधा निशाना

Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह इस वक्त यूपी में "रोज़गार दो - सामाजिक न्याय दो" पदयात्रा कर रहें है, इस दौरान वह यूपी सरकार पर जमकर बरसे.

Sanjay Singh Attacks Yogi Government: उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की “रोज़गार दो – सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा के तीसरे दिन बीकापुर से कूरेभार तक भारी भीड़ उमड़ी। संजय सिंह ने सरकार पर हमला बोलते हुए बेरोज़गारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और सामाजिक भेदभाव को उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या बताया. युवाओं, वकीलों, महिलाओं और बुज़ुर्गों ने पदयात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया. जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और रोज़गार व न्याय की माँग को लेकर लोग काफिले में शामिल हुए.

गरीबों दलितों की अधिकारों की लड़ाई- संजय सिंह

सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह पदयात्रा दलितों, पिछड़ों, वंचितों और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई का एक मंच है. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश में बेरोज़गारी चरम पर है और सरकारी विभागों में लाखों पद रिक्त होने के बावजूद युवाओं को अवसर नहीं मिल रहे हैं. भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और चयन प्रक्रिया में धांधली लगातार युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल रही है.संजय सिंह ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस और अन्य विभागों में हज़ारों रिक्त पदों का हवाला देते हुए सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए.

उन्होंने कहा कि सच्चे रामराज्य का सपना तब तक अधूरा है जब तक हर युवा को रोज़गार और हर नागरिक को समान अवसर न मिलें. मार्च के दौरान दलितों और पिछड़ों के साथ भेदभाव, अत्याचार और पुलिस थानों में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के मुद्दे भी बार-बार उठाए गए. संजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र तभी मज़बूत होगा जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचेगा.

तरनतारन उपचुनाव में पार्टी की जीत से उत्साह

पंजाब के तरनतारन उपचुनाव में पार्टी की जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह भी मार्च के दौरान साफ़ दिखाई दिया. संजय सिंह ने कहा कि यह जीत जनता की आशा, विकास में विश्वास और ईमानदार राजनीति का प्रतीक है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रोज़गार और सामाजिक न्याय की लड़ाई को उत्तर प्रदेश में भी जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा. आम आदमी पार्टी के नेता सभाजीत सिंह, मनोज मिश्रा और स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मार्च में शामिल हुए और विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST