Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई न कोई खबर सामने आती रहती है. इस बार एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे, बता दें कि सीमा हैदर ने छठें बच्चे को जन्म दिया है. सबसे होश उड़ा देने वाली बात तो ये है कि सीमा और उनके पति ने अपने छठे बच्चे का नाम “भारत” रखा है. परिवार में इस नए सदस्य के आने का जश्न मनाने के लिए सचिन और सीमा के परिवारों में बहुत खुशी और उत्साह का माहौल है.
कुआं पूजन’ समारोह में ख़ुशी का माहौल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन और सीमा के इस छठे बच्चे के आगमन पर ‘कुआं पूजन’ समारोह आयोजित किया गया था. इस रस्म का एक वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सीमा को अपने सिर पर कलश रखकर चलते हुए देखा जा सकता है. इतना ही नहीं समारोह के दौरान सीमा और सचिन दोनों को नाचते हुए देखा जा सकता है. उनके वकील, ए.पी. सिंह भी बैकग्राउंड में दिखाई दे रहे हैं. सीमा हैदर और उनका परिवार अपने छठे बच्चे के जन्म से बेहद खुश है.
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर का 6वां बच्चा – नाम रखा “भारत”! ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे में कल हुआ कुआं पूजन।
सवाल: अगर कोई महिला पाकिस्तान से देश में आए, तो क्या उसे भी ऐसा अधिकार मिलेगा?#SeemaHaider #PakistaniWoman #Noida #Bharat #Discussion #Courage #ViralVideo pic.twitter.com/soi49NF03k
— ilyas khan (@ilyasilukhan) April 4, 2026
वीडियो हुआ वायरल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने अपने छठे बच्चे का नाम “भारत” रखा है. अब ये खबर हिंदुस्तान ही नहीं पाकिस्तान तक भी पहुँच चुकी होगी साथ ही उनके पहले शोहर गुलाम हैदर को भी इस बात की खबर होगी. ‘कुआं पूजन’ समारोह कल ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे में हुआ. सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकील ए.पी. सिंह भी उनके ठीक पीछे चलते हुए दिखाई दिए.