Rehan Ansari Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली में एक बार फिर से पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. गुरुवार देर रात को पुलिस और बदमाशों के बीच दनादन की गोलियां चली. इस मुठभेड़ में बदमाश रिहान अंसारी का एनकाउंटर हो गया.
ईनामी बदमाश ढेर
Rehan Ansari Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली में एक बार फिर से पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. गुरुवार देर रात को पुलिस और बदमाशों के बीच दनादन की गोलियां चली. इस मुठभेड़ में बदमाश रिहान अंसारी का एनकाउंटर हो गया. बदमाश पर 50 हजार का इनाम रखा गया था. इस गोलीबारी के दौरान उसका एक साथी मौके से रफूचक्कर होने में कामयाब रहा. जमकर हुई फायरिंग के दौरान शामली कोतवाली पर तैनात सिपाही सुमित को गोली लग गई, इससे वह घायल हो गया. पुलिस के अनुसार, एनकाउंटर में मारा गया रिहान अंसारी कई दिनों से लापता था और उसके खिलाफ लूट सहित कई धाराओं में 90 से अधिक मामले दर्ज हैं.
बता दें कि यूपी में बीते 48 घंटे में यह दूसरा एनकाउंटर का मामला है. इससे पहले मंगलवार रात को एसटीएफ ने बनारसी यादव को ढेर किया था. उस पर एक लाख का इनाम था. शामली एसपी एनपी सिंह के मुताबिक, रात को जानकारी मिली थी कि झिंझाना से कसेरवा गांव की तरफ बाइक सवार दो बदमाश लूट के मकसद से मौजूद हैं. सूचना मिलेत ही कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम वहां पर पहुंची. जैसे ही बदमाशों ने पुलिस को देखा तो गोलीबारी स्टार्ट कर दी. इस फायरिंग में सिपाही सुमित बैसला को गोली लग गई और वह घायल हो गया.
बिना देर किए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. इस फायरिंग में 50 हजार रुपये का इनामी रिहान गंभीर रूप से घायल हो गया. बता दें कि वह दिल्ली के ओखला स्थित जाकिर नगर का रहने वाला था. जबकि, अंधेरा होने से उसका एक साथी मौके से भाग गया. फायरिंग में घायल रिहान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
वारदात की सूचना पर एसपी एनपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की पूरी जानकारी ली. उन्होंने बताया कि रिहान के खिलाफ कई मामलों में 90 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं. ये केस शामली के अलावा बागपत, गाजियाबाद, दिल्ली और हरियाणा के अलावा अन्य जगहों पर दर्ज हुए.
एसपी ने जानकारी दी कि गुरुवार की देर शाम को फतेहपुर निवासी राहुल और उसका दोस्त बाइक से शामली से फतेहपुर की ओर जा रहे थे. रास्ते में रिहान और उसके साथी ने राहुल पर पिस्टल तान दी. डर के मारे दोनों ने नगदी, मोबाइल फोन और अंगूठी बदमाशों को दे दी. इस मामले में बाबरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने बदमाशों से लूटा गया मोबाइल, अंगूठी और अन्य सामान बरामद कर लिया. साथ ही पुलिस ने 0.32 बोर की इटली में बनी बरेटा पिस्टल और एक देसी पिस्टल भी बरामद की. पुलिस के अनुसार, रिहान बीते दस सालों से ज्यादा वक्त से अपने गिरोह की कमान संभाल रहा था. बदमाश कुख्यात याहिया गैंग के साथ मिलकर शामली और आसपास के इलाकों में लगातार लूट और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता रहा.
Ladli Behna Yojana New Update : लाड़ली बहनों के खाते में एक बार फिर 1500 रुपये…
कई बार कुछ फिल्में और उनमें फिल्माए गए किरदारों का एक्टर्स की जिंदगी पर काफी…
Landslide In Sikkim: सिक्किम के लाचेन क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद रास्ते…
जयपुर के महेश नगर इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला एक हिट-एंड-रन मामला सामने…
नोएडा के पॉश इलाके सेक्टर 150 की हाई-राइज सोसायटी ATS पायस हाइडवेज़ से पशु क्रूरता…
Heavy breasts Problems: ब्रेस्ट का साइज महिलाओं की पर्सनैलिटी पर गहरा असर छोड़ता है. बेहतर…