<

Surya pratap Singh Murder: औंधे मुंह जमीन पर गिरा, आरोपी ने… यूपी कॉलेज के गोलीकांड का सामने आया खौफनाक वीडियो

Varanasi Murder Case: उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े हुई हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब इस वारदात के दो वीडियो सामने आने से पूरा मामला और भी सनसनीखेज हो गया है. वीडियो देख लोगों के बीच काफी गुस्सा है.

Surya Pratap Singh Murder Video: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े हुई हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब इस वारदात के दो वीडियो सामने आने से पूरा मामला और भी सनसनीखेज हो गया है.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इन वीडियो में उस पल की झलक दिखाई दे रही है, जब कॉलेज परिसर में अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई थी. वीडियो देखने वाले कई लोग इस घटना को बेहद खौफनाक बता रहे हैं.

सीने में गोली लगते ही जमीन पर गिरा छात्र

बताया जा रहा है कि यह वीडियो कॉलेज के कला एवं सामाजिक विज्ञान विभाग के गेट के पास का है, जहां यह पूरी घटना हुई थी. वायरल वीडियो में दिखता है कि गोली लगने के बाद सूर्य प्रताप सिंह औंधे मुंह जमीन पर गिर जाता है. इसी दौरान आरोपी छात्र मंजीत चौहान पास आता है और दोबारा उस पर गोली चलाता दिखाई देता है. इस दौरान कुछ दूरी पर खड़ी एक छात्रा घटना को देखकर अवाक रह जाती है और समझ ही नहीं पाती कि आखिर हुआ क्या है.

डर के मारे भागते दिखे छात्र-छात्राएं

दूसरे वायरल वीडियो में कॉलेज परिसर में फैले डर का माहौल साफ दिखाई देता है. जैसे ही गोलियों की आवाज गूंजती है, आसपास मौजूद छात्र-छात्राएं घबराकर अपनी कक्षाओं की ओर भागते दिखाई देते हैं. कई छात्र इधर-उधर भागकर सुरक्षित जगह ढूंढने की कोशिश करते नजर आते हैं. वहीं वीडियो में आरोपी छात्र भी बाहर निकलकर इधर-उधर देखता है और फिर तेजी से वहां से भाग जाता है.
जानकारी के मुताबिक, बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या कॉलेज परिसर में ही की गई थी. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी छात्र ने अचानक पिस्टल निकाल ली और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गंभीर रूप से घायल सूर्य प्रताप को साथियों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

यहां देखे वीडियो


कॉलेज में घटना के बाद भड़का आक्रोश

इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. गुस्साए छात्रों ने कॉलेज गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन किया और कई जगह तोड़फोड़ भी की. हालात को काबू में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं.
 
इस पूरे मामले में अब वायरल वीडियो ने घटना की भयावहता को और साफ कर दिया है. कॉलेज जैसे सुरक्षित माने जाने वाले परिसर में हुई इस घटना ने छात्रों और अभिभावकों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है.
 

आरोपी मंजीत चौहान गिरफ्तार

इस बीच, पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई पिस्तौल बरामद कर ली है, जिसे आरोपी ने झाड़ियों में फेंक दिया था और उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. DCPO (वरुणा ज़ोन) प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी छात्र मंजीत चौहान, जिसने अपने साथी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी थी, को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Old gold jewellery: क्या ज्वेलर जांच के दौरान निकाल लेता है सोना? जानें गहने का वजन और शुद्धता जांचने का तरीका

: पुराने सोने के गहने बेचते या बदलते समय केवल कुल वजन के आधार पर…

Last Updated: October 18, 2026 15:57:23 IST

Gwalior Accident: CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, हटाए गए SP; 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड;परिवारों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की मदद

Gwalior Sheetla Mata Mandir Truck Accident: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले में…

Last Updated: October 18, 2026 15:39:13 IST

Beed Accident: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; इलाके में मचा हड़कंप

Maharashtra Beed Accident: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे से इलाके…

Last Updated: October 18, 2026 15:30:43 IST

Noida Viral Video: कार के बोनट पर लटके रहे 2 लड़के, तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाता रहा कैब ड्राइवर; वीडियो वायरल

Noida Viral Video: नोएडा के सेक्टर 18 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

Last Updated: October 18, 2026 14:54:28 IST

‘दो बहनें और एक जीजा…’, ग्रेटर नोएडा में एक परिवार के 5 लोगों की मौत की क्या है वजह? वॉइस नोट से खुले कई राज

Greater Noida Family Murder Case: रविवार को इस मामले ने एक और मोड़ ले लिया…

Last Updated: October 18, 2026 13:55:59 IST