Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > IND vs PAK Match: टी20 वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान से महामुकाबला, भारतीय टीम की जीत के लिए हवन-पूजन

IND vs PAK Match: टी20 वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान से महामुकाबला, भारतीय टीम की जीत के लिए हवन-पूजन

T20 World Cup IND vs PAK Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा. इसे लेकर देश के अलग-अलग शहरों के मंदिरों में भारतीय टीम की जीत के लिए पूजा-अर्चना की जा रही है. लखनऊ और बनारस से लेकर बिहार के पटना में मंदिरों में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जीत के लिए यज्ञ किए जा रहे हैं.

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: 2026-02-15 13:58:46

Mobile Ads 1x1

India vs Pakistan Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज यानी 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा. यह मैच श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा. उससे पहले मंदिरों में भारतीय टीम की जीत के लिए पूजा-अर्चना की जा रही है. यूपी के अयोध्या में संतों ने आज पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया की जीत के लिए हवन और पूजा की. वहीं लखनऊ और बनारस और बिहार के पटना में मंदिरों में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जीत के लिए यज्ञ किए जा रहे हैं और बाबा से सभी क्रिकेट प्रेमी सिर्फ जीत की कामना कर रहे हैं.

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर क्रिकेट प्रेमियों ने भारत की जीत के लिए प्रार्थना की. घाट पर हवन और सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया गया और भगवान शिव की आरती की गई. पूजा में शामिल हुए क्रिकेट प्रेमी ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हम भारतीय टीम की जीत पक्की करने के लिए घाट पर आए हैं. हमने भगवान शिव और मां गंगा से जीत की प्रार्थना की है कि पाकिस्तान परास्त हो और भारत की विजय हो.

सारंगनाथ मंदिर में भी की गई पूजा-पाठ

इसके अलावा सारंगनाथ मंदिर में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूजा-पाठ की गई. मंदिर में मौजूद क्रिकेट प्रेमी ने बताया कि जीत सुनिश्चित करने के लिए विशेष आरती और पूजा-पाठ किया गया है और रुद्राभिषेक भी किया गया है. हम सब मन से चाहते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन हमारा देश ही जीते और पाकिस्तान की हार हो.

एक और क्रिकेट प्रेमी ने कहा कि काशी पर हमेशा से बाबा की विशेष कृपा रही है और हमारी बाबा से यही प्रार्थना है कि वे महाशिवरात्रि की खुशियों को दोगुना कर दें और भारत को विजय दिलाएं. मंदिर में जीत के लिए रुद्राभिषेक भी कराया गया और इससे टीम को जीतने की आध्यात्मिक ऊर्जा भी मिलेगी. लखनऊ में भी विश्व हिंदू परिषद ने हवन और पूजा का आयोजन किया.

पटना के क्रिकेट प्रेमियों में भी दिख रहा जोश

इसी तरह पटना में भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच भारतीय टीम के प्रति अलग लगाव देखने को मिल रहा है. पटना में भारतीय टीम के खिलाड़ियों को पोस्टर में भगवान शिव और उनके गण के रूप में दिखाया गया है. क्रिकेट प्रेमी मिलकर पोस्टर की आरती उतारते दिखे और जीत की कामना की. 

क्रिकेट प्रशंसकों का कहना है कि आज टी20 विश्व कप का मैच पाकिस्तान और भारत के बीच है. भारत की जीत के लिए प्रार्थना और पूजा-अर्चना की गई. सभी भारतीय खिलाड़ियों को भगवान शिव के रूप में दर्शाया गया था. आज पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भारत के खिलाड़ी धूल चटाने वाले हैं, हमें पूरा विश्वास है कि बाबा का चमत्कार होगा.”

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > IND vs PAK Match: टी20 वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान से महामुकाबला, भारतीय टीम की जीत के लिए हवन-पूजन

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: 2026-02-15 13:58:46

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS