36
उत्तर प्रदेश: अधिकारियों ने बताया कि बहराइच जिले में गुरुवार को एक 35 वर्षीय गर्भवती महिला ने लेबर पेन से परेशान होकर रसोई के चाकू से अपना पेट चीर लिया और बाद में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. महिला का नाम नानकाई और वह बाउंडी पुलिस थाना क्षेत्र के नंदवाल गांव में रहती है. महिला की चीखें सुनकर पड़ोसी मदद के लिए उसके घर गये.
महिला की हालत बिगड़ी
स्वस्थ बच्ची को जन्म देने के कुछ ही समय बाद महिला की हालत बिगड़ गई. नानकाई को बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके पेट में धारदार चाकू से किए गए गहरे घाव का पता चला.
आंतें बाहर निकल आई थीं
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने पत्रकारों को बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 3.30 बजे महिला को अस्पताल लाया गया. उनकी आंतें बाहर निकल आई थीं और काफी खून बह गया था. अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि चोटों की गंभीरता को देखते हुए महिला को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है.
पति की छह महीने पहले मृत्यु हो गई
नानकाई के पति की लगभग छह महीने पहले बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी और उसके बाद से वह अकेली रह रही थी. गुरुवार दोपहर को जब उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई, तो दर्द बर्दास्त से बाहर हो गया, जिसके चलते उसने कथित तौर पर सब्जी काटने वाले चाकू से पेट काट लिया.
उसके बाद कुछ ही देर में, आसपास के लोगों ने आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया और एम्बुलेंस उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहाँ उसने बच्चे को जन्म दिया. प्रसव के बाद महिला की हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि उसकी मां नीता एम्बुलेंस में उसके साथ गई थीं.