87
अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में TTE ने एनसीसी कैडेट युवती के साथ रेप की कोशिश करने का आरोप तय हुआ है. इस घटना के संबंध में देवरिया जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. पीड़िता मऊ की रहने वाली है. वहीं, मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी टीटीई फरार हो गया है.
सीट दिलाने के बहाने ले गया केबिन
जिसके बाद पुलिस ने उस पर ₹10000 का इनाम घोषित किया है. आरोप है कि टीटीई सीट दिलाने के बहाने युवती को केबिन में ले गया था और रेप की कोशिश की. आरोपी टीटीई राहुल कुमार पटना का रहने वाला है.
आरोपी फरार घोषित
यह घटना रविवार रात को इंदारा और देवरिया स्टेशनों के बीच घटी है. आरोपी, जिसकी पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है, महिला द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद कथित तौर पर फरार घोषित हो गया.
टिकट बनाने के बहाने ले गया
इस मामले में एसपी जीआरपी गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्रा ने कहा है कि युवती अहमदाबाद-एक्सप्रेस ट्रेन मऊ से गोरखपुर जा रही थी. टिकट न होने की वजह से वह एसी फर्स्ट कोच में चढ़ गई. उसने पहले TTE राहुल कुमार से टिकट बनाने के लिए बात की, ताकि सीट मिल जाए.
केबिन बंद कर अश्लील हरकत
TTE ने टिकट बनाने और सीट देने के बहाने उसे केबिन में बुलाया. पहले युवती के बारे पूछताछ की फिर आरोप है कि केबिन बंद कर अश्लील हरकत करने लगा. साथ ही विरोध करने की धमकी दी. उसके बाद युवती के साथ रेप की कोशिश की. युवती के साथ यह शर्मनाक वाकया इंदारा व देवरिया के बीच हुआ. युवती इसकी सूचना 112 पर दी तो TTE देवरिया में ट्रेन से उतर कर फरार हो गया.
आरोपी देवरिया स्टेशन पर उतरकर फरार
यात्रा के दौरान महिला ने शोर मचाया और पुलिस की आपातकालीन हेल्पलाइन (डायल-112) पर कॉल की. पुलिस ने बताया कि शिकायत के बारे में पता चलते ही आरोपी देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया. SP ने बताया कि आरोपी TTE के ऊपर ₹10000 का इनाम रखा गया है.