क्या है पूरा मामला?
ब्लैकआउट मॉक ड्रिल क्या है?
ब्लैकआउट एक ऐसी स्थिति है जहाँ किसी इलाके की बिजली सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी जाती है, जिससे लोग अंधेरे में डूब जाते हैं. यह टेक्निकल खराबी, प्राकृतिक आपदाओं या अन्य कारणों से हो सकता है. ब्लैकआउट राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए और आपदाओं या युद्ध के समय नागरिकों की जान और माल की रक्षा के लिए भी लागू किए जाते हैं, जैसे दुश्मन के हवाई या ड्रोन हमलों से बचाने के लिए रात में किसी शहर/इलाके की पहचान छिपाना, और एक रणनीतिक सावधानी के तौर पर.