<

UP Board: अब नहीं चलेगी ‘कमीशनखोरी’! यूपी बोर्ड ने सभी स्कूलों में सरकारी किताबें की अनिवार्य, नियम तोड़ा तो खैर नहीं

UP बोर्ड का बड़ा फैसला! सत्र 2026-27 से 9वीं-12वीं के लिए केवल अधिकृत सरकारी किताबें अनिवार्य. प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और महंगी किताबों की लूट पर लगेगी लगाम.

UP Board: उत्तर प्रदेश के अभिभावकों और छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी राहत वाली खबर है. अक्सर देखा जाता है कि प्राइवेट स्कूल अपनी मनमानी करते हुए बच्चों पर महंगी और बाहरी प्रकाशकों की किताबों का बोझ डाल देते हैं, जिससे माता-पिता की जेब पर भारी असर पड़ता है. इसी ‘कमीशनखोरी’ और मनमानी को जड़ से खत्म करने के लिए UP बोर्ड (UPMSP) ने अब अपना हंटर चलाया है. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि शिक्षा अब व्यापार नहीं, बल्कि सबके लिए एक समान और किफायती होगी. नए सत्र 2026-27 से लागू होने वाला यह नियम न केवल बच्चों के बस्ते का बोझ कम करेगा, बल्कि पूरे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ी पारदर्शिता भी लाएगा. यह नियम 9वीं कक्षा से 12 वीं के लिए अनिवार्य किया गया है.

UP बोर्ड ने 2026-27 के शैक्षणिक सत्र के लिए अब से पूरे राज्य के सभी स्कूलों में पढ़ाई केवल अधिकृत पाठ्यपुस्तकों का उपयोग करके ही कराई जाएगी. अनाधिकृत या गैर-मान्यता प्राप्त किताबों के इस्तेमाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह निर्देश ‘इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम’ के प्रावधानों के तहत जारी किया गया है. 

70 पाठ्यपुस्तकों को प्रचलन में लाया गया

कक्षा 9 और 10 के लिए, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषयों में अधिकृत पाठ्यपुस्तकों का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है. कक्षा 11 और 12 के लिए 36 अलग-अलग विषयों में अधिकृत पाठ्यपुस्तकों को अनिवार्य किया गया है. पूरे राज्य में, NCERT द्वारा प्रकाशित 70 पाठ्यपुस्तकों को प्रचलन में लाया गया है.

सभी स्कूलों पर यह नियम समान रूप से लागू

इसके अतिरिक्त, हिंदी, संस्कृत और उर्दू विषयों के लिए 12 चुनिंदा पाठ्यपुस्तकों को भी इसमें शामिल किया गया है। छात्रों और अभिभावकों को इन अधिकृत पाठ्यपुस्तकों के बारे में जानकारी देने के लिए सभी स्कूलों में ‘पुस्तक जागरूकता शिविर’ आयोजित किए जाएंगे. यह सुनिश्चित करने के लिए भी व्यवस्था की जाएगी कि ये किताबें छात्रों को किफायती दरों पर उपलब्ध हों. यह आदेश सभी प्रकार के स्कूलों, सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी पर समान रूप से लागू होगा.

तीन एजेंसियों को छपाई  काम

इन पाठ्यपुस्तकों की छपाई और वितरण के लिए तीन एजेंसियों को अधिकृत किया गया है. जिला और मंडल स्तर के अधिकारियों को इस आदेश के अनुपालन की सख्त निगरानी करने का निर्देश दिया गया है. UP बोर्ड का संदेश स्पष्ट है: अब से, शिक्षा प्रणाली के भीतर केवल निर्धारित और मान्यता प्राप्त पाठ्यपुस्तकों को ही बढ़ावा दिया जाएगा.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST

Anuppur murder case: मां का पसीजा दिल, रस्सी से बंधे बेटे को खोला, बाहर आते ही बना हैवान, परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…

Last Updated: October 4, 2026 20:46:32 IST