CM Yogi On UP Budget: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ₹9 लाख करोड़ से ज़्यादा का बजट पेश किया. बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. बजट पर बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘आज का दिन बहुत अहम है. देश के सबसे ज़्यादा आबादी वाले राज्य का बजट आज पेश किया गया है. यह उत्तर प्रदेश सरकार का 10वां बजट है. पिछले नौ सालों में उत्तर प्रदेश के लिए सरकार ने जो कदम उठाए हैं, उनके अच्छे नतीजे मिले हैं. उन्होंने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश के नौ साल के पुनर्निर्माण की कहानी दिखाता है.’
CM योगी ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “उत्तर प्रदेश का बजट वित्त मंत्री ने प्रस्तुत किया है. पिछले 9 साल में उत्तर प्रदेश ने अपनी धारणा बदलने के प्रयास किए हैं. ये बजट उन्हीं भावों का प्रतिनिधित्व करता है…. 9 साल में 3 गुना से अधिक उत्तर प्रदेश का बजट बढ़ा है. यह बजट थीम सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान और हर हाथ को काम के लिए समर्पित है. यह बजट 9 वर्ष के नव निर्माण के एक नई गाथा को देशवासियों के सामने प्रस्तुत करता है.’
43 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि केवल नई योजनाओं के लिए प्रस्तावित
CM योगी ने आगे कहा, ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘बजट में 43 हजार 565 करोड़ से अधिक की धनराशि केवल नई योजनाओं के लिए प्रस्तावित की गई है. 2 लाख करोड़ से अधिक की राशि पूंजीगत व्यय के लिए है. अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण करने में इसकी बड़ी भूमिका होती है, यहीं से रोजगार सृजन भी होता है. ये हमारी सरकार का 10वां बजट है और पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में 10वां बजट पेश करने का अवसर प्राप्त हुआ है.’