<

बुलंदशहर में अनोखी प्रेम कहानी, 3 बच्चों की मां ने 13 साल छोटे प्रेमी के साथ रहने की जताई इच्छा; पति ने भी खींचे हाथ

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 3 बच्चों की मां को 13 साल छोटे युवक से प्रेम हो गया. उसने अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से रिश्तों को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा महिला ने अपने पति और तीन बच्चों के बजाय अपने प्रेमी के साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया. महिला की उम्र 38 साल है. वहीं उसका प्रेमी उससे 13 साल छोटा यानी 25 साल का है. महिला ने जब सबके सामने प्रेमी के साथ रहने की बात कही तो उसके पति ने भी इस रिश्ते से पीछे हटने का फैसला कर लिया. अब यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

पड़ोस में रहने वाले युवक से हुआ प्रेम

यह पूरा मामला बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के चचरई गांव का है. जानकारी के मुताबिक, गांव की रहने वाली 38 वर्षीय महिला को अपने पड़ोस में रहने वाले 25 साल के युवक से प्यार हो गया था. महिला पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे.

प्रेमी के साथ चली गई थी महिला

कुछ समय पहले महिला अचानक अपने घर से चली गई और प्रेमी के साथ रहने लगी. पत्नी के लापता होने पर पति ने पुलिस से संपर्क किया और उसकी तलाश कराने की गुहार लगाई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला को खोज निकाला और उसे थाने लेकर पहुंची. यहां परिवार के लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई.

महिला ने सबके सामने रखी अपनी बात

पुलिस के सामने महिला ने साफ कर दिया कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती. उसने प्रेमी के साथ ही रहने की इच्छा जताई. शुरुआत में युवक इस रिश्ते को अपनाने से पीछे हटता नजर आया लेकिन महिला अपने फैसले पर कायम रही. इसके बाद पति ने भी कह दिया कि अब उसका पत्नी से कोई संबंध नहीं रहेगा. वह अपनी इच्छा से जहां चाहे रह सकती है.

युवक के परिवार ने भी बनाई दूरी

इस मामले में युवक के घरवालों ने भी उससे दूरी बनाने की बात कही है. वहीं, एसपी ग्रामीण आंतरिक जैन ने बताया कि महिला के लापता होने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसे बरामद किया था. इसके बाद परिवार के लोगों के बीच बनी सहमति के अनुसार महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

मेरठ मुस्लिम पड़ोसी से शादी करने पर मचा बवाल, परिवार ने दर्ज कराया अपहरण का केस; लड़की ने कहा-मेरे पति…

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शहाना ने अपने पड़ोसी लक्ष्मण वाल्मीकि से परिवार…

Last Updated: November 14, 2026 14:14:27 IST

BCCI अंडर-19 टीम की संभावित खिलाड़ी नंदिनी की मौत से मचा हड़कंप, दो युवकों पर परेशान करने का आरोप; पुलिस हिरासत में आरोपी

BCCI U19 Cricketer Nandini Death: तेलंगाना के विकाराबाद में BCCI अंडर-19 टीम के लिए संभावित…

Last Updated: November 14, 2026 13:42:18 IST

IND vs NZ 5th ODI: बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरे 50 ओवर का होगा मुकाबला? जानें पिच और मौसम का हाल

IND vs NZ 5th ODI Weather Report: माउंट माउनगानुई के Bay Oval में भारत-न्यूजीलैंड के…

Last Updated: November 14, 2026 12:50:49 IST

UP के मंत्री के बेटे भूरा पर पुलिस का शिकंजा, अब हर महीने थाने में लगानी होगी हाजिरी; हिस्ट्रीशीटर घोषित

UP News: मेरठ में यूपी के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ…

Last Updated: November 14, 2026 12:40:45 IST

Honey Trap Case: ‘तस्वीरों और वीडियो कॉल का झांसा…’ लड़की के जाल में फंसे IAF के विंग कमांडर, गिरफ्तार

Honey Trap Case: भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल को कथित हनीट्रैप…

Last Updated: November 14, 2026 12:17:41 IST