<
Categories: देश

Honey Trap Case: ‘तस्वीरों और वीडियो कॉल का झांसा…’ लड़की के जाल में फंसे IAF के विंग कमांडर, गिरफ्तार

Honey Trap Case: भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल को कथित हनीट्रैप और जासूसी के मामले में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि पाकिस्तानी महिला ने उसे अपने जाल में फंसाकर देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारियां हासिल कीं.

Honey Trap Case: देश की सुरक्षा से जुड़ी बेहद संवेदनशील जानकारियां अगर किसी दुश्मन देश तक पहुंच जाएं, तो इसका खामियाजा कितना बड़ा हो सकता है, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है. भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर पर ऐसा ही गंभीर आरोप लगा है. दिल्ली पुलिस ने विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल को कथित हनीट्रैप और जासूसी के मामले में गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसियों के मुताबिक, अधिकारी सोशल मीडिया के जरिए एक पाकिस्तानी महिला के संपर्क में आया था. आरोप है कि महिला ने उसे अपने जाल में फंसाकर देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारियां हासिल कीं.

कैसे फैलाया हनीट्रैप का जाल?

जांच के मुताबिक, आरोपी अधिकारी की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से एक पाकिस्तानी महिला से हुई थी. आरोप है कि महिला ने निजी तस्वीरों और वीडियो कॉल का लालच देकर उसे अपने प्रभाव में ले लिया. धीरे-धीरे यह संपर्क कथित तौर पर हनीट्रैप में बदल गया. पुलिस को शक है कि इसी जाल के जरिए अधिकारी से सैन्य गतिविधियों से जुड़ी अहम जानकारियां हासिल की गईं और उन्हें पाकिस्तान के खुफिया एजेंटों तक पहुंचाया गया.

ये जानकारी देने का आरोप

अधिकारी पर जिन जानकारियों को साझा करने का आरोप है, वे सीधे देश की रक्षा व्यवस्था से जुड़ी हैं। जांच के अनुसार, इसमें युद्ध की रणनीति, ड्रोन की क्षमता, सेना की तैनाती के स्थान, लड़ाकू विमानों की आवाजाही और संवेदनशील ठिकानों के कोऑर्डिनेट्स जैसी जानकारियां शामिल थीं. जांच में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है. आरोप है कि अधिकारी को अपने साथ काम करने वाले स्टाफ और जूनियर कर्मचारियों के मोबाइल फोन तथा लैपटॉप में एक खास सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने के निर्देश दिए गए थे. आशंका है कि इस सॉफ्टवेयर के जरिए इन डिवाइस से गोपनीय डेटा निकाला जा सकता था.

इंटेलिजेंस इनपुट के बाद गिरफ्तारी

वायुसेना की इंटेलिजेंस यूनिट से मिले इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए विंग कमांडर को गिरफ्तार किया. उसके खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल आरोपी तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में है. दिल्ली पुलिस इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है.

ये भी पढ़ें: ‘ इस्लाम में औरतों की पिटाई गलत नहीं…’, मुसलमानों को आतंकी बताने वाले जाकिर नाइक कौन है? जिनपर भारत ने लगाया 5 साल का बैन

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में दर्ज की रिकॉर्ड ग्रोथ

कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की: आमदनी 19.5 प्रतिशत, एबिटा 28.0…

Last Updated: November 14, 2026 12:07:19 IST

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…

Last Updated: November 14, 2026 11:17:33 IST