<

Chitrakoot Police Viral Video: सर निचे पैर उपर, यूपी पुलिस हेड कांस्टेबल की कैसे हुई ऐसी हालत? वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप

UP Chitrakoot Police Constable Viral Video:मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (SP) अरुण कुमार सिंह ने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही, मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

UP Chitrakoot Police Constable Viral Video: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से एक ऐसा मामला सामने आया है जो पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करने वाला  है. यहां एक पुलिस हेड कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,पुलिसकर्मी का नाम दीपक प्रकाश बताया जा रहा है, जो 112 में तैनात है. वीडियो में वह सड़क किनारे एक कैंटीन में कुर्सी पर अजीब स्थिति में लेटा नजर आ रहा है. आरोप है कि वह नशे में था. मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (SP) अरुण कुमार सिंह ने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही, मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

कुर्सी पर अजीब स्थिति में लेटा मिला पुलिसकर्मी

यह घटना 19 अक्टूबर की बताई जा रही है. चित्रकूट में प्रयागराज नेशनल हाईवे के किनारे स्थित एक कैंटीन में पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति कुर्सी पर अजीब स्थिति में लेटा हुआ दिखाई दिया. उसका सिर नीचे की ओर लटक रहा था, जबकि पैर ऊपर उठे हुए थे. उसकी हालत देखकर वहां मौजूद लोग रुक गए. मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पुलिस की आपातकालीन हेल्पलाइन डायल 112 पर सूचना दी. इसके बाद डायल 112 की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मी की स्थिति देखने के बाद टीम उसे अपने साथ ले गई और उसका मेडिकल परीक्षण कराया. हालांकि, मेडिकल रिपोर्ट की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया संज्ञान

मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची. इसी बीच, पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. इसके बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और संबंधित कर्मचारी के आचरण को लेकर सवाल उठने लगे.पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान हेड कांस्टेबल दीपक प्रकाश वर्मा के रूप में हुई है. वह पुलिस लाइन में तैनात था.मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी अरुण कुमार सिंह ने दीपक प्रकाश वर्मा को निलंबित कर दिया. इसके साथ ही, जांच की जिम्मेदारी कर्वी के क्षेत्राधिकारी (CO) को सौंपी गई है.

पहले भी नशे में गैर जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप

पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट में यह भी कहा गया है कि हेड कांस्टेबल पहले भी नशे की हालत में गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कर चुका है. पुलिस के मुताबिक, इस तरह का आचरण विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाता है. फिलहाल, निलंबन के बाद मामले की विभागीय जांच जारी है. जांच में 19 अक्टूबर को कैंटीन में हुई घटना और पहले सामने आई शिकायतों की पड़ताल की जाएगी. जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी. फिलहाल, वायरल वीडियो और पुलिस विभाग की कार्रवाई को लेकर चर्चा जारी है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

IND VS NZ T20: दूसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, ईशान किशन बाहर; अब ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…

Last Updated: October 23, 2026 11:21:37 IST

Silver Rate Today: चांदी के दाम धड़ाम! 1 किलो का रेट देखकर चौंक जाएंगे, जानें ताजा कीमत

Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज…

Last Updated: October 23, 2026 11:18:15 IST

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार! 24 अक्टूबर को बारिश दिलाएगी राहत?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…

Last Updated: October 23, 2026 11:06:11 IST

Maharashtra News: जांच के दौरान महिला डॉक्टर को मारा थप्पड़, पास ही खड़ी थी पुलिस, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

महाराष्ट्र के वर्धा में एक डॉक्टर को आरोपी कादिर अली ने मेडिकल जांच के दौरान…

Last Updated: October 23, 2026 10:25:57 IST

Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर या पानी, सफाई के लिए क्या है बेहतर? जानें जरूरी बातें

Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर में कुछ केमिकल पाए गए हैं, जिनसे स्वास्थ्य पर…

Last Updated: October 23, 2026 10:13:11 IST

Bigg Boss 20: अरे ये क्या हुआ? माही विज ने आम्रपाली दुबे को कह डाला ‘आलू का सैक’, फूट-फूटकर रो पड़ीं भोजपुरी क्वीन

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में माही विज ने कथित तौर पर भोजपुरी एक्ट्रेस…

Last Updated: October 23, 2026 09:50:14 IST