Farrukhabad: फर्रुखाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, 20 जुलाई को फर्रुखाबाद के गुजारपुर पमरान गांव में, रामू यादव ने अपने दोस्त ओमवीर राठौर को शराब पिलाकर और फिर गला घोंटकर मार डाला. कुछ समय से उनके बीच में आपसी झगड़ा चल रहा था. बता दें कि आरोपी ने फर्रुखाबाद-बदायूँ सड़क के पास स्थित एक खेत में छह फुट गहरे गड्ढे में शव को दफना दिया. हैरान कर देने वाली बात यह है कि ये मामला नौ महीने बाद सुलझा, वहीं बता दें कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर, एक JCB मशीन की मदद से कंकाल के अवशेष बरामद किए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों हुआ? इस अपराध की वजह जान आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे.
ऐसे दिया हत्या को अंजाम
हैरान कर देने वाली बात ये है कि यह अपराध आरोपी की बहन के साथ हुई छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए किया गया था. पुलिस ने जब सख्ती से इस मामले की पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि वो ओमवीर को बहला-फुसलाकर उसके घर से बाहर ले गया था. जिसके बाद उसने मक्के के खेत में लेजाकर 24 घंटे की कड़ी खुदाई के बाद, ओमवीर के कंकाल के अवशेष, कपड़े और बाकि निजी सामान को दफना दिया. वहीं पुलिस ने भी उसके शव को बरामद कर लिए था.
मुजफ्फरपुर में खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में भारी बवाल, पत्थरबाजी और लाठीचार्ज के बाद मची भगदड़
पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
इस मामले में पुलिस के रवैये को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं. ओमवीर की पत्नी और मां का आरोप है कि समय पर और ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसकी वजह से यह मामला इतने लंबे समय तक खिंचता रहा. एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस ने पिछली कथित लापरवाही की जांच के आदेश दिए हैं. इस बीच, पुलिस इस हत्या के मामले की पूरी जानकारी जुटाने के लिए, इस घटना में शामिल अन्य संभावित संदिग्धों की तलाश कर रही है.