<

UP Crime: मां से मांगे नशे के लिए पैसे, नहीं मिले तो उठाई कुल्हाड़ी; महोबा में बेटे ने कर दी हत्या

UP Crime: उत्तर प्रदेश के महोबा में मां-बेटे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बेटे ने नशे के लिए अपनी मां से पैसे मांगे. न देने पर उसने कुल्हाड़ी मारकर मां की हत्या कर दी.

UP Crime: उत्तर प्रदेश के महोबा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. महोबा के कुलपहाड़ में हुई इस घटना ने मां-बेटे के रिश्ते को लेकर हर किसी को झकझोर दिया. रावतपुरा खुर्द गांव में 23 सितंबर को एक महिला की उसके ही घर के सामने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, घटना के पीछे नशे के लिए पैसे मांगने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है. आरोप महिला के बेटे मोहन सिंह यादव पर है.

बताया जा रहा है कि बेटा नशे के लिए रुपये मांग रहा था. इसको लेकर मां और बेटे के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी बेटे ने कथित तौर पर घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली. आरोप है कि उसने अपनी मां पर हमला कर दिया.

विवाद से चीख-पुकार तक पहुंचा मामला

परिवार के लोगों का कहना है कि हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने मौके पर दम तोड़ दिया. दिनदहाड़े हुई इस घटना की खबर जैसे ही गांव में फैली, वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना पुलिस को मृतका के दूसरे बेटे सोहन सिंह यादव ने दी. उसने पुलिस को बताया कि मोहन का अपनी मां से नशे के लिए रुपये मांगने को लेकर विवाद हुआ था. इसी दौरान उसने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

सूचना मिलते ही कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी अवधेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की. जनपदीय फील्ड यूनिट ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए. परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मोहन सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. सीओ कुलपहाड़ अनिरुद्ध कुमार के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना के पीछे की पूरी वजह तथा वारदात के दौरान इस्तेमाल हथियार समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: जमुई के बाद समस्तीपुर में भी बड़ा कांड! फिर तार-तार हुई लड़की की इज्जत; हाथ मरोड़कर दी गाली और…

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Shiva Sharma Murder: नेपाल बॉर्डर पर मिली मॉडल श्रद्धा दुबे की SUV, ई-रिक्शे से जाती दिखी; वीडियो जारी कर कही ये बात

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी श्रद्धा…

Last Updated: October 15, 2026 20:57:32 IST

18 रुपये की पानी की बोतल पर 2 रुपये ज्यादा वसूले, फिर नहीं लौटाए पैसे, रेस्टोरेंट पर लगा 1.06 लाख का दंड

Hathras BBCN Restaurant: हाथरस के बीबीसीएन रेस्टोरेंट पर 18 रुपये MRP वाली पानी की बोतल…

Last Updated: October 15, 2026 19:55:45 IST

हिल्स हाईस्कूल की वॉलीबॉल और खो-खो टीमों की शानदार सफलता

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 अक्टूबर: वेसु स्थित हिल्स हाईस्कूल की खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्टर गुजरात…

Last Updated: October 15, 2026 19:52:18 IST

पहले बढ़ाई नजदीकियां, फिर फोटो-वीडियो से ब्लैकमेलिंग! किसान से 4 लाख मांगने का आरोप, ऐसे पकड़ी गई महिला

Bhind honeytrap case: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 53 वर्षीय किसान को कथित तौर…

Last Updated: October 15, 2026 19:13:26 IST

T20I में किस देश ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के? भारत नहीं है नंबर 1, जानें कौन सी टीम है टॉप पर

Most Sixes in T20 International: T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किस…

Last Updated: October 15, 2026 18:58:46 IST

दादा की उम्र के शख्स से दिल लगा बैठीं रानी, 75 साल के रामसुगर से शादी करेंगी इंस्टाग्राम ब्लॉगर, VIDEO ने मचाई हलचल

UP News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से कुछ वीडियो सामने आ रही हैं, जिनमें…

Last Updated: October 15, 2026 18:53:19 IST