<

इंजेक्शन लगाकर काट डाला अपना ही प्राइवेट पार्ट, कमरे में हर तरफ खून ही खून, जानिए क्यों उठाया खौफनाक कदम

Crime News: प्रयागराज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक ने सर्जिकल ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला. इसकी वजह जान आपके होश उड़ जाएंगे.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे, दरअसल, यहां एक 22 साल के युवक ने खुद के साथ कुछ ऐसा किया जो बेहद ही खौफनाक है. दरअसल, इस युवक ने खुद को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया और अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया. बताया जा रहा है कि युवक प्रयागराज में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था. प्राइवेट पार्ट काटने के बाद जब कमरे के अंदर उसकी हालत बिगड़ी तो मकान मालिक को घटना की जानकारी मिली. इस घटना के बाद मकान मालिक ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है. आइए जान लेते हैं युवक ने ऐसा क्यों किया.

इस वजह से उठाया कदम

जब युवक को होश आया तो उसने कहा कि वो लड़का नहीं, बल्कि लड़की है. लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी. इसीलिए उसने ऐसा कदम उठाया है. युवक ने इस बात की भी जानकारी दी कि जब वो 14 साल का हुआ, तो उसे लगने लगा कि वो लड़की है. उसका कहना है कि वो अपने माता-पिता का एक ही बेटा है, जिसकी वजह से वो अपनी बात किसी को नहीं बता पा रहा था. युवक कुछ समय पहले अपनी मौसी के साथ रहता था, लेकिन बाद में यूपीएससी की तैयारी करने प्रयागराज आ गया और वहां रहने लगा.

यहां से लीं टिप्स

युवक ने ये भी कहा कि वो पढ़ाई के दौरान यूट्यूब पर लिंग परिवर्तन के बारे में सर्च करता था. युवक ने कटरा के एक झोलाछाप डॉक्टर जेनिथ से संपर्क किया. उसकी सलाह पर छात्र ने एक मेडिकल स्टोर से एनेस्थीसिया का इंजेक्शन और सर्जिकल ब्लेड खरीदा. फिर उसने अपने किराए के कमरे में अकेले ही इंजेक्शन लगा लिया, जिससे उसकी कमर के नीचे का हिस्सा सुन्न हो गया. इसके बाद उसने अपने हाथों से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया.

जानकारी के मुताबिक जब तक एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगा रहा, तब तक उसकी हालत ठीक थी. लेकिन जैसे ही एनेस्थीसिया का असर खत्म हुआ, वो दर्द से तड़पने लगा. लेकिन शर्म के मारे वो किसी को कुछ नहीं बताना चाहता था. छात्र करीब एक घंटे तक कमरे में दर्द से तड़पता रहा. इस दौरान कमरे के फर्श पर खून बहता रहा. किसी तरह हिम्मत करके युवक ने अपने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी. 

Heena Khan

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST