Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP final Voter list Name Check: यूपी SIR में करोड़ों वोटर्स के नाम कटे, आपका नाम है या नहीं? घर बैठे चुटकियों में ऐसे करें चेक!

UP final Voter list Name Check: यूपी SIR में करोड़ों वोटर्स के नाम कटे, आपका नाम है या नहीं? घर बैठे चुटकियों में ऐसे करें चेक!

UP final Voter list Name Check: UP में SIR के बाद चुनाव आयोग ने फाइनल लिस्ट जारी कर दी है. वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, कहीं लिस्ट से नाम कट तो नहीं गया? यहां देखें चेक करने का आसान तरीका.

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-04-10 17:15:31

Mobile Ads 1x1

UP final Voter list Name Check: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज 10 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है. चुनाव की आहट के बीच, यह उन करोड़ों मतदाताओं के लिए बड़ी खबर है जो आने वाले चुनावों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं. लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिन्वा ने बताया कि 2024 की तुलना में मतदाताओं की संख्या में 2 करोड़ 6 हजार की कमी आई है. अब अंतिम सूची में 13 करोड़ 39 लाख 44 हजार 792 मतदाताओं के नाम शामिल हैं. इस अपडेट के साथ ही अब राज्य का हर नागरिक यह चेक कर सकता है कि उसका नाम मतदाता सूची में है या नहीं, आप ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं. आइए स्टेप टू स्टेप प्रोसेस जानते हैं.

क्या है इस नई वोटर लिस्ट में खास?

निर्वाचन आयोग ने ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न’ (SIR) अभियान के जरिए इस लिस्ट को पूरी तरह छाना और सुधारा है। इसमें मुख्य रूप से तीन काम किए गए हैं. उन युवाओं को जगह मिली है जो हाल ही में वोट डालने की उम्र यानी18 वर्ष के हुए हैं. इस नई लिस्ट में नाम, पते या फोटो में मौजूद पुरानी गलतियों को ठीक किया गया है. SIR के बाद फर्जी, डुप्लीकेट या जो लोग अब उस जगह नहीं रहते, उनके नाम लिस्ट से हटा दिए गए हैं ताकि चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ हों.

कैसे चेक करें अपना नाम?

अगर आप भी यूपी के निवासी हैं, तो आप voters.eci.gov.in पर जाकर इन तरीकों से अपना नाम देख सकते हैं. बस अपना कार्ड नंबर डालें, कैप्चा भरें और आपकी पूरी डिटेल सामने होगी. अगर आपका नंबर लिंक है, तो उस पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज करते ही आप अपनी जानकारी देख पाएंगे. अगर आपके पास वोटर आईडी नंबर नहीं है, तो अपना नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि जैसी बेसिक जानकारी भरकर भी सर्च कर सकते हैं.

पूरी लिस्ट (PDF) कैसे डाउनलोड करें?

अगर आप अपने पूरे इलाके या गांव की लिस्ट देखना चाहते हैं, तो यह तरीका अपनाएं:

  • ECI पोर्टल पर जाएं और Uttar Pradesh राज्य चुनें.
  • अपना जिला और विधानसभा क्षेत्र सिलेक्ट करें.
  • वहां ‘SIR Final Roll 2026’ का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करके आप पूरी PDF फाइल अपने फोन या कंप्यूटर में सेव कर सकते हैं.

लोकतंत्र में एक-एक वोट की कीमत होती है. चुनाव के दिन किसी भी परेशानी से बचने के लिए आज ही अपना और अपने परिवार का नाम लिस्ट में चेक कर लें. अगर कोई कमी रह गई हो, तो उसे समय रहते ठीक कराने का मौका न चूकें.

MORE NEWS