<

Caught On Camera: जौनपुर में बड़ा हादसा! दो दर्जन बच्चों से भरी स्कूल वैन बस से भिड़ी, दो मासूम घायल

Jaunpur School Van Accident: जौनपुर के इमरानगंज बाजार में बच्चों से भरी स्कूल वैन की दूसरे स्कूल की बस से जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दो बच्चे घायल हुए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया.

Jaunpur School Van Accident: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मंगलवार को एक सड़क हादसे में दो स्कूली बच्चे घायल हो गए. शाहगंज थाना क्षेत्र के सबरहद स्थित इमरानगंज बाजार में बच्चों से भरी स्कूल वैन की दूसरे स्कूल की बस से जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल बच्चों को वैन से बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी क्लिनिक पहुंचाया.

इमरानगंज बाजार चौराहे पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, सेंट जॉन्स स्कूल की वैन में करीब दो दर्जन बच्चे सवार थे. मंगलवार को वैन बच्चों को लेकर इमरानगंज बाजार चौराहे से गुजर रही थी. इसी दौरान सामने से दूसरे स्कूल की बस आ रही थी. बताया जा रहा है कि वैन की रफ्तार तेज थी, जिसके चलते चालक समय रहते ब्रेक नहीं लगा सका. देखते ही देखते वैन सामने से आ रही बस से टकरा गई.

ये भी पढ़ें:  Watch Video: पीछे पोता, सिर पर स्कार्फ, हरियाणा की दादी ने हाईवे पर दौड़ाई बुलेट; वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

अगली सीट पर बैठे दो बच्चे हुए घायल

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन की अगली सीट पर बैठे दो बच्चे घायल हो गए. हादसे के बाद वैन में सवार अन्य बच्चों में भी डर और घबराहट का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर मौजूद लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया.

पुलिस ने बच्चों को पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलते ही स्थानीय चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने वैन में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायल दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी निजी क्लिनिक पहुंचाया. घटना के बाद स्कूल वाहनों की रफ्तार और बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: Watch Video: मुंबई में प्रिंस विलियम बने ऑटो ड्राइवर, पीछे बैठीं केट मिडलटन! शाही कपल का देसी अंदाज देख हैरान रह गए लोग

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Aaj Ka Love Rashifal 18 November 2026: इन राशियों को मिलेगा पार्टनर का पूरा साथ, पढ़ें लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 18 November 2026 Today Horoscope : दैनिक लव राशिफल के अनुसार, बुधवार…

Last Updated: November 18, 2026 09:05:47 IST

Caught On Camera: इस लड़के के पास गांजा… होटल में कपल को फंसाने की गंदी साजिश; सिवनी में खाकी पर लगे गंभीर आरोप

Seoni Hotel Viral Video: मध्य प्रदेश के सिवनी में होटल संचालक ने पुलिस अधिकारियों पर…

Last Updated: November 18, 2026 08:46:15 IST

Watch Video : टशनबाजी का खतरनाक खेल! मॉन्स्टर जीप से चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, सड़क पर भैंसा-बुग्गी की रेस में पशु पर बरसाए डंडे

Hapur Viral Video: हापुड़ में मॉडिफाइड मॉन्स्टर जीप पर हथियार लहराने और फायरिंग का वीडियो…

Last Updated: November 18, 2026 08:18:54 IST

Petrol Diesel Price 18 November 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम कब होंगे कम? सरकार ने दिया बड़ा बयान; जानें आज का ताजा रेट

Petrol Diesel Price 18 November 2026:बुधवार सुबह ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड $95 प्रति बैरल…

Last Updated: November 18, 2026 07:46:35 IST