UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक और पुलिस कर्मी के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है. पुलिस कर्मी ने एक के बाद एक उसे कई थप्पड़ मारे और गाली गलौज किया.
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ट्रैफिक पुलिस की लड़ाई का वीडियो वायरल
UP Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रैफिक पुलिस सिपाही एक बाइक सवार युवक के साथ मारपीट कर रहा है. कहा जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद सिपाही ने बाइक सवार युवक को जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा.
वीडियो के वायरल होने के बाद मैनपुरी पुलिस ने इस पर कमेंट किया, ‘संदर्भित प्रकरण में पुलिसकर्मी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है. अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है.’
इस कमेंट और वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस कमेंट पर एक यूजर ने लिखा, ‘पुलिस वाले ने ही आदमी को मारा है.’ दूसरे यूजर ने कहा कि मैनपुरी पुलिस की तरफ से कॉपी-पेस्ट वाला रिप्लाई दिया है. वहीं वीडियो पर एक यूजर ने ट्रैफिक पुलिस के सिपाही पर कमेंट किया कि हमारे महान, जनता के रखवाले. एक यूजर ने लिखा, ‘राम राज्य है’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये तो तगड़ी लड़ाई हो गई है.’ कहा जा रहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में नुमाइश के पास चालान काटने को लेकर ट्रैफिक सिपाही और एक युवक के बीच विवाद हो गया, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गया.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी वर्दी पहने हुए है. वो एक युवक को पकड़कर पीट रहा है. युवक जमीन पर पड़ा हुआ है और ट्रैफिक पुलिस कर्मी उसके ऊपर चढ़कर पीट रहा है. युवक अपना बचाव कर रहा है. वहीं पुलिस कर्मी उसे गाली देते हुए पीट रहा है. पुलिस कर्मी बोलता है, ‘आज तू गया, मारेगा …’ इस पर लड़का कहता है कि पहले तुमने मुझे मारा. ऐसे में पास में खड़ा एक युवक कहता है कि बच्चा है क्यों पीट रहे हो, तो पुलिस कर्मी उसे जवाब देता है कि ये बच्चा है, ये क्रिमिनल है.
मैनपुरी ब्रेकिंग
चालान काटने को लेकर ट्रैफिक सिपाही और युवक में मारपीट, वर्दी फाड़ी.
कोतवाली थाना क्षेत्र में नुमाइश के पास चालान काटने को लेकर ट्रैफिक सिपाही और एक युवक के बीच विवाद
देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया
आरोप है कि युवक ने ट्रैफिक सिपाही के साथ हाथापाई करते… pic.twitter.com/vDnyR7iesp
— JITENDRA GAUTAM (@jitendranews11) August 29, 2026
युवक इस बात से आपत्ति जताते हुए कहता है कि वो क्रिमिनल नहीं है. युवक कहता है कि पुलिस कर्मी उससे तू-तू करके बात कर रहा था. इस पर पुलिसकर्मी कहता है कि क्या मैंने तेरी जान ले ली, जो मेरी नाक पर घूंसा मारा. इसके बाद वो एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ देता है और फिर उसे पकड़कर घसीटते हुए अपने साथ ले जाता है.
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…