Emraan Hashmi Swine Flu: अभिनेता इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं और फिलहाल स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं. तबीयत खराब होने के चलते उन्होंने बेंगलुरु में होने वाला अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है. यह कार्यक्रम अब 12 सितंबर 2026 को आयोजित होगा और पहले खरीदे गए टिकट नई तारीख के लिए मान्य रहेंगे.
इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू
Emraan Hashmi Swine Flu: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म ‘अवारापन 2’ को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इसी बीच उनकी सेहत से जुड़ी खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. अभिनेता स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 संक्रमण की चपेट में आ गए हैं. पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी. स्वास्थ्य में सुधार के बावजूद उन्होंने फिलहाल आराम करने का फैसला किया है. बीमारी के चलते उन्हें बेंगलुरु में होने वाला अपना आगामी कार्यक्रम भी स्थगित करना पड़ा.
इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत से जुड़ा अपडेट साझा कर फैंस को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत काफी खराब है, जिसकी वजह से वह बेंगलुरु में होने वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे. अभिनेता ने कार्यक्रम के स्थगित होने पर प्रशंसकों से माफी भी मांगी. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि कार्यक्रम रद्द नहीं हुआ है, बल्कि नई तारीख के लिए आगे बढ़ाया गया है.
इमरान हाशमी के मुताबिक, बेंगलुरु का कार्यक्रम अब 12 सितंबर, शनिवार को सनबर्न यूनियन में आयोजित किया जाएगा. उन्होंने फैंस को यह भी भरोसा दिलाया कि पहले खरीदे गए टिकट नई तारीख के लिए मान्य रहेंगे. अभिनेता ने अपने संदेश में प्रशंसकों से जल्द मुलाकात की उम्मीद जताई. कार्यक्रम स्थगित होने के बावजूद फैंस के लिए यह राहत की बात है कि इवेंट को रद्द नहीं किया गया है.
इमरान हाशमी की तबीयत ऐसे समय में खराब हुई है, जब वह अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘अवारापन 2’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. नितिन कक्कर के निर्देशन और विशेष फिल्म्स के निर्माण में बनी इस फिल्म में इमरान एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आए हैं. फिल्म की कहानी में शिवम पंडित को एक इंटरपोल अधिकारी से अपहृत बच्चों को बचाने के मिशन में मदद करने के लिए संपर्क किया जाता है. फिल्म में इमरान के साथ दिशा पटानी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं.
‘अवारापन 2’ में दिशा पटानी ने जारा और शबाना आजमी ने गैंगस्टर क्वीन नफीसा का किरदार निभाया है. फिल्म की स्टार कास्ट में सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली और पूरन गब्बी भी शामिल हैं. यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई मोहित सूरी की ‘अवारापन’ का सीक्वल है. पहली फिल्म रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन बाद के वर्षों में इसे दर्शकों के बीच खास लोकप्रियता मिली. फिलहाल इमरान हाशमी बीमारी से उबर रहे हैं. उनकी ओर से कार्यक्रम की नई तारीख की जानकारी दिए जाने के बाद अब फैंस को उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने और बेंगलुरु में उनसे मुलाकात का इंतजार है.
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…