Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP News: सेना में नौकरी के नाम पर नेशनल लेवल प्लेयर से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो दिखाकर करता था ब्लैकमेल, पहुंचा जेल!

UP News: सेना में नौकरी के नाम पर नेशनल लेवल प्लेयर से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो दिखाकर करता था ब्लैकमेल, पहुंचा जेल!

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक खिलाड़ी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता नेशनल लेवल की राइफल शूटिंग प्लेयर है. खिलाड़ी को सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म को अंजाम दिया गया.

Written By: Pushpendra Trivedi
Last Updated: February 18, 2026 16:57:13 IST

Mobile Ads 1x1

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक खिलाड़ी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता नेशनल लेवल की राइफल शूटिंग प्लेयर है. खिलाड़ी को सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म को अंजाम दिया गया. साथ ही ब्लैकमेलिंग भी की गई. मामला जगदीशपुरा पुलिस थाना का है. पुलिस ने इस मामले के आरोपी फौजी संदीप उर्फ विराज को अरेस्ट कर लिया और उसे जेल भेज दिया है. आरोपी की पोस्टिंग वर्तमान में पंजाब के पटियाला में तैनात था.

जानकारी के अनुसार, दोनों की मुलाकात NCC कैंप में हुई थी. पीड़िता नेशनल लेवल की राइफल शूटिंग प्लेयर है और कई कॉम्प्टिशन में भाग लेकर मेडल जीत चुकी है. वह NCC की कैडेट भी रह चुकी है. लगभग 2 साल पहले एक कैंप के दौरान उसकी मुलाकात संदीप कुमार से हुई थी. आरोपी ने पीड़िता को फौजी बताया और उसे इंडियन आर्मी में नौकरी का विश्वास दिलाया. आरोपी ने युवती का मोबाइल नंबर ले लिया और बातचीत स्टार्ट कर दी. 

देहरादून ले जाकर दिया नशा और किया रेप

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने युवती को कहा कि 30 सितंबर 2025 को सेना में भर्ती है और प्रोसेस के लिए उसे साथ जाना होगा. इस बहाने से आरोपी खिलाड़ी को देहरादून ले गया, जहां दोनों ने एक होटल में रात बिताई. रात में आरोपी खाना लेकर पहुंचा, जिसे खाकर पीड़िता बेसुध हो गई. यह आरोप लगा है कि भोजन में नशीली चीज मिलाकर आरोपी ने युवती से दुष्कर्म किया. साथ ही उसने मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी खींच लिए. 

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

जब पीड़िता को होश आया तो उसे इस मामले की जानकारी हुई और विरोध किया. इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल करना स्टार्ट कर दिया कि वह वीडियो और फोटो वायरल कर देगा. इस तरह वह शारीरिक शोषण करता रहा. इसके बाद आरोपी ने वीडियो डिलीट करने के एबज में पीड़िता से पांच लाख रुपए की डिमांड रखी. साथ ही वह पीड़िता को धमकाता और पीछा भी करता था. आरोपी ने परिचितों को भी आपत्तिजनक तस्वीरें और मैसेज भेजे. इस तरह से वह काफी टूट गई और डिप्रेशन में रहने लगी. पीड़िता ने घर से निकलना और कॉम्प्टिशन में भी हिस्सा लेना बंद कर दिया. 

शादीशुदा था आरोपी

इसके बाद पीड़िता इस बात की जानकारी लगी कि आरोपी पहले से ही विवाहित है. फिर उसने पूरे मामले की इन्फोर्मेंशन पेरेंट्स को दी. बदनामी के चलते पहले तो परिजन थाने नहीं गए लेकिन आरोपी की हरकतों से परेशान होकर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई. पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, 25 जनवरी 2026 को थाना जगदीशपुरा में पीड़िता की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में आरोपी पर केस दर्ज किया गया. फिर पुलिस टीम का गठन किया गया. और 16 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ विराज को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया और वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP News: सेना में नौकरी के नाम पर नेशनल लेवल प्लेयर से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो दिखाकर करता था ब्लैकमेल, पहुंचा जेल!

Written By: Pushpendra Trivedi
Last Updated: February 18, 2026 16:57:13 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS