<

UP News: गाजियाबाद के खोड़ा में खूनी खेल! पत्नी को मारा, बचाने आई बेटियों पर भी धारदार हथियार से हमला

UP News: गाजियाबाद के खोड़ा में एक पति ने पहले अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया. उसकी बेटियां अपनी मां को बचाने आईं, तो आरोपी ने दोनों बेटियों पर भी हमला कर दिया. इसमें एक बेटी की मौत हो गई और एक घायल हो गई.

UP News: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी को पीटा. बचाने आई बेटियों पर भी उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस हमले में एक 15 वर्षीय बेटी की मौत हो गई. वहीं 14 वर्षीय बेटी ने किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी राजा अंसारी को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया. वहीं बड़ी बेटी का इलाज चल रहा है.

धारदार चाकू से किया हमला

पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है कि बीती रात लगभग 12:15 बजे खोड़ा पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि लोकप्रिय विहार की गली नंबर तीन में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी पर हमला किया है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, तो मकान की चौथी मंजिल के कमरे में महिला और किशोरी का शव पड़ा हुआ था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि धारदार चाकू से हमला कर दोनों की हत्या की गई.

क्या है मामला?

मृतकों की पहचान बीबी तबस्सुम और उनकी 15 वर्षीय बेटी सना तबस्सुम के रूप में हुई है. वहीं घायल बच्ची की पहचान 14 वर्षीय रूबी तबस्सुम के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, तो पता चला कि आरोपी ने पहले अपनी पत्नी पर हमला किया. उसकी बेटियां अपनी मां को बचाने के लिए बीच में आ गईं. गुस्से में आरोपी ने बेटियों पर भी हमला कर दिया. हमले में बड़ी बेटी की मौत हो गई और छोटी बेटी मौका पाकर घर से बाहर चली गई और पड़ोसियों को इस बारे में सूचना दी. पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी की पहचान

पुलिस ने बताया कि आरोपी राजा अंसारी मूल रूप से बिहार के अररिया का रहने वाला है. वो परिवार के साथ लोकप्रिय विहार में रह रहा था. आरोपी दिल्ली  के गाजीपुर स्थित मछली मंडी में मुनीम का काम करता है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद रहता था. हालांकि विवाद का कारण पता नहीं चल सका है.

ये भी पढ़ें: बेटे को सुसाइड करने से रोकने गए थे मां और बाप, घर लौटी तीनों की लाश; मामला जान कांप जाएगी रूह

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

IND VS NZ: आ गया ‘बुमराह का ‘बाप’? जिसके सामने कोहली से लेकर रोहित तक सबसे टेका घुटना; 244 रनों से मिली हार

IND VS NZ: मैच में छह विकेट लेने वाले तेज़ बॉलर मैट हेनरी ने अपने…

Last Updated: November 13, 2026 14:32:26 IST

Watch Video: 18 साल पहले दादी ने देखा था सपना, पोते ने किया पूरा; हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा

Hapur Viral Video: हापुड़ में हीरा राणा 18 साल पुराना दादी का सपना पूरा करने…

Last Updated: November 13, 2026 14:12:39 IST

Microsoft Outage Alternatives: Microsoft Outlook, Teams और Office 365 की जगह इस्तेमाल करें ये 7 Alternative Tools, जानें पूरी लिस्ट

Microsoft Outage के बीच Outlook, Teams और Office 365 के इन विकल्पों का इस्तेमाल कर…

Last Updated: November 13, 2026 13:36:59 IST

Anirudh-Kavya Maran Wedding Reception: PM मोदी से CM विजय तक, इन VVIP मेहमानों को मिला न्योता

Anirudh-Kavya Maran Wedding Reception Guest List: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के बाद…

Last Updated: November 13, 2026 13:05:56 IST

Microsoft Global Outage: दुनिया भर में ठप हुईं Microsoft की सेवाएं, Outlook और Teams समेत कई ऐप प्रभावित

Microsoft Global Outage के कारण दुनियाभर में Outlook, Teams, OneDrive और Microsoft 365 सेवाएं प्रभावित…

Last Updated: November 13, 2026 12:32:52 IST

Watch Video: भारत की आबादी 148 करोड़ के पार! AIIMS के पास लगा डिजिटल काउंटर देख लोग हैरान; हर सेकंड बदल रहा आंकड़ा

India Population Viral Video: दिल्ली AIIMS के पास लगा डिजिटल पॉपुलेशन काउंटर वायरल हो रहा…

Last Updated: November 13, 2026 12:32:01 IST