<

UP Police Vacancy 2026: CM योगी ने पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के हित में लिया बड़ा फैसला, 32,679 पदों के लिए शासनादेश जारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के हित में बड़ा फैसला लिया है. सीएम के आदेश पर 32 हजार 679 पुलिस पदों के लिए अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 साल छूट देने का फैसला लिया गया है.

UP Police Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती के लिए बड़ा ऐलान किया गया है. राज्य सरकार ने 32679 पदों के लिए आयु सीमा में 3 साल की छूट की घोषणा की है. जानकारी के अनुसार, CM योगी के निर्देशों पर दिए गए इस फैसले से 32,679 पदों पर पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी. 

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 32679 पदों पर यूपी पुलिस व जेल विभाग की सीधी भर्ती निकाली गई है. अब इन भर्तियं के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 साल की छूट मिलेगी. इसके तहत आरक्षी, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन, जेल वार्डन भर्तियां शामिल हैं.

हर वर्ग के अभ्यर्थियों को राहत

बड़ी बात ये है कि इस बार आयुसीमा में  किसी विशेष वर्ग को छूट न देकर हर वर्ग के अभ्यर्थियों को आयुसीमा में छूट दी गई है. इस संदर्भ में यूपी सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से एक बयान जारी किया गया, जिसमें अभ्यर्थियों के हित में फैसला लिया गया.

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से प्रेस रिलीज जारी

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई, जिसमें बताया गया कि उत्तर प्रदेश द्वारा अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए उप्र पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं. इसके लिए 31 दिसंबर 2025 को आवेदन शुरू हो चुके हैं. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 है.

05 जनवरी को शासनादेश जारी

इसके लिए 5 जनवरी 2026 को शासनादेश जारी किया गया है, जिसमें बताया  गया है कि उत्तर प्रदेश में पुलिस व अन्य विभागों में 32679 भर्तियां निकाली गई हैं. इन भर्तियों के लिए आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी. ये छूट सभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए लागू होगी. अब सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष से बढ़ाकर 25 वर्ष हो गई है. वहीं सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आयु सीमा 25 वर्ष से बढ़ाकर 28 वर्ष कर दी गई है.

जनप्रतिनिधियों ने की थी मांग

बता दें कि पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट दिए जाने के लिए सपा चीफ अखिलेश यादव, बीजेपी नेता और विधायक शलभमणि त्रिपाठी समेत कई जन प्रतिनिधियों ने सीएम योगी को पत्र लिखा था. इन पत्रों में मांग की गई थी कि पुलिस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा में छूट दी जानी चाहिए.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST