<

UP Weather: 32 जिलों में बाढ़ की चेतावनी,  52 जिलों में  रेड अलर्ट; 36 जिलों में आज स्कूल बंद: CM Yogi ने लोगों से की ये अपील

UP Weather 26 September 2026: CM योगी ने कहा, "तेज बारिश और बिजली कड़कने के दौरान बेवजह अपने घरों से बाहर न निकलें. अपना और अपनों का ख्याल रखें. सरकार हर हाल में आपके साथ खड़ी है."

UP Weather 26 September 2026: बंगाल की खाड़ी से उठे साइक्लोन ARNAB ने उत्तर प्रदेश में मौसम खराब कर दिया है. पिछले 40 घंटों से 50 से ज़्यादा ज़िलों में बारिश हो रही है. कभी तेज़ बारिश हो रही है, तो कभी बूंदाबांदी हो रही है. हवाएँ भी 50 km प्रति घंटे तक की रफ़्तार से चल रही हैं. बारिश की वजह से राज्य में तापमान 8 डिग्री से ज़्यादा गिर गया है.लखनऊ में सड़कें तालाब बन गई हैं और गाड़ियाँ रेंगती हुई दिख रही हैं. अमेठी में पुलिस पानी भरे इलाकों से बचने के लिए अनाउंसमेंट कर रही है. तेज़ हवाओं ने ग्रामीण इलाकों में फसलों को नुकसान पहुँचाया है, जिससे खेतों में पानी भर गया है.

32 ज़िलों में बाढ़ का खतरा

गोरखपुर समेत 32 ज़िलों में अचानक बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. रिलीफ कमिश्नर ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है, “नदी के किनारों से दूर रहें.” भारी बारिश की वजह से आज 11 ज़िलों में 8वीं क्लास तक और 25 ज़िलों में 12वीं क्लास तक के स्कूल बंद रहेंगे. लखनऊ, सुल्तानपुर और शामली में सभी यूनिवर्सिटी, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे.

CM योगी ने क्या कहा?

CM योगी ने कहा, “तेज बारिश और बिजली कड़कने के दौरान बेवजह अपने घरों से बाहर न निकलें. अपना और अपनों का ख्याल रखें. सरकार हर हाल में आपके साथ खड़ी है.”

27 सितंबर तक रहेगा असर

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से उठे इस चक्रवाती तूफान ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और आसपास के राज्यों में मौसम की गतिविधियां तेज कर दी हैं. इसका असर 27 सितंबर तक रहेगा.

बलरामपुर में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में बलरामपुर में सबसे ज्यादा 71.6 mm बारिश हुई. मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के सभी 75 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया. इनमें से 52 जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है.

इन 32 जिलों के लिए अचानक बाढ़ की चेतावनी

आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, खीरी, बहराइच, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, अमेठी, फतेहपुर, कानपुर नगर, बांदा, कौशांबी और चित्रकूट.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Petrol Diesel Price 26 September 2026: पेट्रोल और डीजल के नए कीमत का एलान, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price Today 26 September 2026: 26 सितंबर, शनिवार को पेट्रोल और डीजल की…

Last Updated: September 26, 2026 08:18:54 IST

Aaj Ka Mausam 26 September: UP से लेकर दिल्ली तक डीप डिप्रेशन असर, 70 KMPH की स्पीड से तुफान; बारिश मचाएगी तुफान

Aaj Ka Mausam 26 September: मौसम विभाग ने दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बारिश…

Last Updated: September 26, 2026 07:12:12 IST

Pitru Paksha 2026: श्राद्ध में सिर्फ भोजन नहीं, जल भी जरूरी…भगीरथ की कथा में छिपा है तर्पण का रहस्य

Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के साथ जल अर्पित करने की…

Last Updated: September 25, 2026 23:27:34 IST

Dehradun women case: बेटी को कॉलेज बस तक छोड़कर लौट रही थी महिला, रास्ते में कार सवारों ने घेरा, फिर जो हुआ…

Dehradun women case: देहरादून के नालापानी चौक पर बेटी को कॉलेज बस तक छोड़कर लौट…

Last Updated: September 25, 2026 23:06:42 IST

भजन की धुन, हाथ में खंजरी और साथ में Gen-Z, दीनदयाल जयंती पर पीएम मोदी का अलग अंदाज

PM Modi Bhajan Clubbing: पीएम नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय…

Last Updated: September 25, 2026 22:46:03 IST

नवरात्र, दशहरा, करवा चौथ से दिवाली-छठ तक, अक्टूबर-नवंबर में कब-कब आएंगे बड़े पर्व? , नोट कर लें तारीखें

October November 2026 festival: सितंबर के अंत से शुरू होने वाला पितृपक्ष अक्टूबर-नवंबर के त्योहारों…

Last Updated: September 25, 2026 21:55:49 IST