UP Government Salary Increase News: योगी सरकार ने श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में अंतरिम वृद्धि का एलान किया है. पूरे प्रदेस में तीन कैटेगरी का एलान किया गया है. सबसे ज्यादा वेतन दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में बढ़ाया गया है.
यूपी में बढ़ गई श्रमिकों की सैलरी
UP Government Salary Increase News: उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा में प्रदर्शन के 24 घंटे से भी कम समय में श्रमिकों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है. यूपी में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिक आंदोलन के बाद मजदूरी यानी सैलरी बढ़ा दी है. अब नोएडा में अकुशल मजदूरों की सैलरी 11,313 से बढ़कर 13,690 प्रति माह कर दी गई है. इसके साथ ही इसे 1 अप्रैल, 2026 से ही लागू माना जाएगा. इसका मतलब अप्रैल की बढ़ी हुई सैलरी मई महीने में श्रमिकों के खातों में क्रेडिट होगी. इस बाबत गौतमबुद्धनगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम की ओर से प्रेस नोट जारी किया है, जिसमें सैलरी बढ़ाने की जानकारी दी गई है. इस संबंध में आदेश सोमवार की देर रात ही जारी कर दिया गया था.
यहां पर बता दें कि नोएडा में सोमवार (13 अप्रैल, 2026) को हुए बवाल के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के लिए बड़ा फैसला लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के के निर्देश पर हाई पावर कमेटी का गठन किया गया था. इसकी सिफारिश पर ही सरकार ने न्यूनतम मजदूरी (वेतनमान) में अंतरिम वृद्धि की घोषणा की है. इसके बाद वेतनमान को 3 कैटेगरी में बांटा गया है. इनमें नोएडा-गाजियाबाद अलावा प्रदेश के नगर निगमों वाले शहरों और जिलों के लिए भी सैलरी बढ़ाई गई है.
सरकार के इस कदम के बाद अब कंपनियां श्रमिकों को 13000 रुपये प्रति महीने से कम सैलरी नहीं दे सकेंगीं. यह 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी है. ऐसे में यूपी सरकार ने सोशल मीडिया पर श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये प्रतिमाह तय होने की वायरल खबर को पूरी तरह भ्रामक और निराधार बताया है. यह जानकारी इसलिए भी साझा की गई है, जिससे श्रमिकों में किसी तरह का गलत संदेश नहीं जाए.
सरकार की ओर से नियोक्ता संगठनों, श्रमिक संगठनों और अन्य हितधारकों को ध्यान में रखते हुए अकुशल श्रमिकों के लिए मासिक वेतन 11313.65 रुपये और दैनिक मजदूरी 435.14 रुपये तय की गई है. इसका मतलब यह है कि इससे कम वेतन देने पर कार्रवाई की जाएगी.
: पुराने सोने के गहने बेचते या बदलते समय केवल कुल वजन के आधार पर…
Gwalior Sheetla Mata Mandir Truck Accident: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले में…
Maharashtra Beed Accident: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे से इलाके…
Noida Viral Video: नोएडा के सेक्टर 18 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…
Greater Noida Family Murder Case: रविवार को इस मामले ने एक और मोड़ ले लिया…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में आसिफ खान ने अपने भाई के साथ बिगड़े…