Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > आखिर क्यों जलती चिता बुझाकर पुलिस ने शव को निकाला बाहर? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

आखिर क्यों जलती चिता बुझाकर पुलिस ने शव को निकाला बाहर? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

उत्तर प्रदेश के आगरा से बेहद ही चौंकाने वाला मामला (Shocking Incident) सामने आया है. जहां, अंतिम संस्कार (Funeral) के दौरान पुलिस ने शव को बाहर निकालकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

Written By: Darshna Deep
Last Updated: February 12, 2026 16:59:32 IST

Mobile Ads 1x1

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. दरअसल, आगरा पुलिस ने श्मशान घाट पहुंचकर जलती चिता को बुझाया और एक 21 साल की युवती के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतका सना, अपने पति अजीत सिंह के साथ चार साल पहले ही प्रेम विवाह किया था. तो वहीं,  परिजनों ने बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार करने और हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

श्मशान घाट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा

उत्तर प्रदेश के आगे के किरावली क्षेत्र के गांव जाजऊ में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस की एक टीम जलती चिता को बुझाने पहुंची थी. तो वहीं, सना नाम की युवती की मौत के बाद उसका पति अजीत सिंह ग्रामीणों के साथ अंतिम संस्कार कर रहा था. लेकिन आखिरी वक्त पर मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलती आग पर पानी डालकर शव को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. 

प्रेम विवाह और धर्मांतरण के आरोप

मृतिका सना और अजीत ने चार साल पहले ही घर से भागकर प्रेम विवाह किया था. तो वहीं, मृतिका के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि  अजीत फाइनेंस की किस्त लेने के बहाने उनके घर आता था और उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया करता था. इतना ही नहीं, पिता ने यह भी बताया कि उनकी बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके बाद उस मौत के घाट उतार दिया गया. 

बीमारी या फिर हत्या की खौफनाक साजिश?

इसके अलावा पति अजीत सिंह ने यह दावा करते हुए कहा कि सना लंबे समय से टीबी (TB) की बीमारी से जूझ रही थी और बुधवार दोपहर तबीयत बिगड़ने की वजह से उसने दम तोड़ दिया है. लेकिन, मायके पक्ष को सूचित किए बिना आनन-फानन में अंतिम संस्कार की कोशिश ने पुलिस के शक को पहले से और भी ज्यादा गहरा कर दिया है. हालांकि, इस मामले में पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी. 

मामले में कहां तक पहुंची पुलिस की जांच?

फिलहाल,  पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से देखते हुए मुख्य आरोपी अजीत सिंह को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, गांव में तनाव को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है. हालांकि, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या शादी के बाद धर्मांतरण के लिए उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया था या फिर नहीं. 

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > आखिर क्यों जलती चिता बुझाकर पुलिस ने शव को निकाला बाहर? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Written By: Darshna Deep
Last Updated: February 12, 2026 16:59:32 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS