उत्तर प्रदेश के आगरा से बेहद ही चौंकाने वाला मामला (Shocking Incident) सामने आया है. जहां, अंतिम संस्कार (Funeral) के दौरान पुलिस ने शव को बाहर निकालकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
पुलिस ने श्मशान घाट पहुंचकर जलती चिता को बुझाकर युवती के शव को बाहर निकाला है.
Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. दरअसल, आगरा पुलिस ने श्मशान घाट पहुंचकर जलती चिता को बुझाया और एक 21 साल की युवती के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतका सना, अपने पति अजीत सिंह के साथ चार साल पहले ही प्रेम विवाह किया था. तो वहीं, परिजनों ने बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार करने और हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के आगे के किरावली क्षेत्र के गांव जाजऊ में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस की एक टीम जलती चिता को बुझाने पहुंची थी. तो वहीं, सना नाम की युवती की मौत के बाद उसका पति अजीत सिंह ग्रामीणों के साथ अंतिम संस्कार कर रहा था. लेकिन आखिरी वक्त पर मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलती आग पर पानी डालकर शव को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब मामले में एक नया मोड़ सामने आया है.
मृतिका सना और अजीत ने चार साल पहले ही घर से भागकर प्रेम विवाह किया था. तो वहीं, मृतिका के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अजीत फाइनेंस की किस्त लेने के बहाने उनके घर आता था और उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया करता था. इतना ही नहीं, पिता ने यह भी बताया कि उनकी बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके बाद उस मौत के घाट उतार दिया गया.
इसके अलावा पति अजीत सिंह ने यह दावा करते हुए कहा कि सना लंबे समय से टीबी (TB) की बीमारी से जूझ रही थी और बुधवार दोपहर तबीयत बिगड़ने की वजह से उसने दम तोड़ दिया है. लेकिन, मायके पक्ष को सूचित किए बिना आनन-फानन में अंतिम संस्कार की कोशिश ने पुलिस के शक को पहले से और भी ज्यादा गहरा कर दिया है. हालांकि, इस मामले में पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी.
फिलहाल, पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से देखते हुए मुख्य आरोपी अजीत सिंह को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, गांव में तनाव को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है. हालांकि, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या शादी के बाद धर्मांतरण के लिए उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया था या फिर नहीं.
IRCTC Food Quality Issue: वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को…
Ratna Debnath BJP Candidate: बीजेपी ने बुधवार को सभी शंकाओं को दूर करते हुए आधिकारिक…
Jaishankar Statement Pakistan Mediation: मिडिल ईस्ट की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई…
Mukesh Chhabra: धुरंधर 2 की सफलता के बाद मुकेश छाबड़ा ने खोले कास्टिंग के गहरे…
कोलकाता नाइट राइडर्स ने हर्षित राणा के स्थान पर नवदीप सैनी को आईपीएल 2026 के…
Project Hail Mary: रायन गोसलिंग की 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भारत में गुरुवार (26 मार्च, 2026) को…