<

Badaun court attack: उत्तर प्रदेश के कोर्ट परिसर में दंबगों का हमला, पैरवी करने आए युवक की हुई दर्दनाक मौत

Man Killed in Badaun Court Attack: बदायूं (Badaun) जिले में दबंगों की पिटाई से एक युवक की ईलाज के दौरान मौत हो गयी चार दबंग भाइयों ने सहसवान कोर्ट परिसर में एक युवक पर जनलेवा हमला बोल दिया औऱ लाठी डंडों को चलाया औऱ जमकर हाथापाई की थी।

Man killed in court assault: उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के बदायूं (Badaun) जिले में गुरुवार को सहसवान कोर्ट (Sahaswan court) परिसर में एक दर्दनाक घटना घटित हुई। मुकदमे की पैरवी करने आए 42 वर्षीय मोहम्मद मियां पर चार दबंग भाइयों ने जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडों से हुई बर्बर पिटाई के बाद घायल मोहम्मद मियां को गंभीर हालत में सहसवान सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

क्या हैं पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, मृतक मोहम्मद मियां, जो जरीफनगर थाना क्षेत्र के जतकी गांव के निवासी थे, गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे अपने मुकदमे की पैरवी के लिए कोर्ट परिसर पहुंचे थे। तभी सहसवान कोतवाली (Sahaswan court) के बाजपुर गांव निवासी चार भाई गुलसबाब, शादाब, अल्ताफ और फिरोज पुत्रगण शाकिर वहां पहुंचे और मुकदमे में समझौता करने के दबाव को लेकर उन पर हमला कर दिया। अचानक हुई इस वारदात से कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई। वकीलों और पुलिसकर्मियों (police force) ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि तीन दबंग मौके से फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है, वहीं पुलिस का कहना है कि अन्य तीन आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इंसाफ की मांग

इस घटना से पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन का कहना है कि मोहम्मद मियां को दबंग लंबे समय से धमकियां दे रहे थे और मुकदमे में पैरवी न करने का दबाव बना रहे थे।
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST