Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > उत्तर प्रदेश: किन्नर से नेग के पैसों को लेकर विवाद, घर में पुरुष और ट्रांसजेंडर दोनों के मिले शव

उत्तर प्रदेश: किन्नर से नेग के पैसों को लेकर विवाद, घर में पुरुष और ट्रांसजेंडर दोनों के मिले शव

Balia: उत्तर प्रदेश के बलिया में, 19 फरवरी को बैरिया इलाके के एक घर में 30 वर्षीय पुरुष और दो दिन से लापता 65 वर्षीय ट्रांसजेंडर महिला का शव बरामद हुआ है. आशंका है कि पुरुष ने ट्रांसजेंडर की हत्या करने के बाद आत्महत्या की.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 19, 2026 19:10:52 IST

Mobile Ads 1x1
Uttar Pradesh: यूपी के बलिया में, आज यानी गुरुवार को बैरिया इलाके में नेग के पैसों को लेकर हुए विवाद ने एक घर से 30 वर्षीय पुरुष और दो दिन से लापता 65 वर्षीय ट्रांसजेंडर व्यक्ति के शव बरामद किए गए. पुलिस को संदेह है कि पुरुष ने ट्रांसजेंडर की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली है.

नेग और बधाई को लेकर हुआ विवाद 

रानीगंज में नेग और बधाई को लेकर हुए विवाद में युवक ने रेखा किन्नर की हत्या कर दी है. यह घटना दो दिन पहले तब हुई जब रेखा आरोपी के घर खुशियों की बधाई देने पहुंची थी. हत्या के बाद युवक ने शव को घर के ही एक कमरे में छिपा दिया था, लेकिन पुलिस की घेराबंदी से और बढ़ते दबाव से घबराकर उसने उसी कमरे में फांसी लगा ली. पुलिस ने अब मृत युवक और उसके पूरे परिवार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विजय गुप्ता ने बुधवार रात को बैरिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानीगंज कस्बे में अपने घर की तीसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में छत के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

शव छत से लटका मिला

गुरुवार सुबह जब परिवार वाले व्यक्ति को जगाने गए तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खुला पाया और शव छत से लटका हुआ था. उन्होंने तुरंत पुलिस को इसके बारे में सूचना दी.

ट्रांसजेंडर रेखा का खून से सना शव

एसएचओ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली. तलाशी के दौरान, बिहार की रहने वाली 65 वर्षीय ट्रांसजेंडर रेखा का खून से सना शव भी घर की छत पर मिला, जो दो दिनों से लापता थी.

ट्रांसजेंडर समुदाय ने दर्ज कराई शिकायत 

आगे एसएचओ सिंह ने बताया कि रेखा मंगलवार को लापता हुई थी और ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने कहा कि बिहार के छपरा की मूल निवासी रेखा रानीगंज कस्बे में किराए के मकान में रहती थी.

सीसीटीवी फुटेज से रेखा को आखिरी बार घर में प्रवेश करते देखा गया

एसएचओ ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विजय ने रेखा की हत्या की और बाद में आत्महत्या कर ली है. सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि लापता व्यक्ति को आखिरी बार विजय के घर में प्रवेश करते देखा गया था. पुलिस की जांच तेज होने पर उसने कथित तौर पर यह कदम घबराहत में उठाया है.

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > उत्तर प्रदेश: किन्नर से नेग के पैसों को लेकर विवाद, घर में पुरुष और ट्रांसजेंडर दोनों के मिले शव

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 19, 2026 19:10:52 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS