Fatehpur Shocking Case: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के शादीपुर इलाके से बेहद ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां, थरियांव क्षेत्र की एक युवती अपने मौसा के घर पहुंच गई और उनके साथ रहने की जिद करने लगी. जानकारी के मुताबिक, करीब 18 महीने पहले जब युवती अपनी मौसी की डिलीवरी के समय मदद करने आई थी, तभी उसका अपने मौसा के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था. इतना ही नहीं, तीन महीने पहले जब इस रिश्ते का पता मौसी को चला, तो उन्होंने युवती के आने-जाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी थी. लेकिन, सोमवार को युवती बिना बताए 18 किलोमीटर का सफर तय कर फिर से मौसा के घर पहुंच गई, जहां मौसी ने उसे घर में घुसने से साफ मना कर दिया, जिसके बाद सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया.
युवती के इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वीडियो साफ तौर से देखा जा सकता है कि युवती कैसे चीख-चीख कर कह रही है कि वह अपने मौसा के साथ पत्नी बनकर रहना चाहती है और उसे अपनी मौसी के साथ रहने में कोई दिक्कत नहीं है. इसके अलावा जब परिजनों ने उसे जबरन पकड़कर ऑटो में बैठाने की कोशिश की, तो वह चिल्लाते हुए ऑटो से कूदकर भागने लगी. तो वहीं, इस नजारे को देखने के लिए सड़क पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को कोतवाली चलने का निर्देश दिया, लेकिन युवती के अड़ियल रवैये और रोने-चिल्लाने की वजह से वहां काफी देर तक हंगामा ऐसे ही चलता रहा.
यहां देखें वायरल वीडियो
“मौसा को ही पति मानती हूं”
अजीब बेशर्म लोग है, इस लड़की को देखिये। ये अपने सगे मौसे के साथ रहने की जिद कर रही है. सड़क पर तमाशा कर रही है. नौटंकी कर रही है. 18 महीने पहले मौसी ने इसे अपने घर बुलाया था, जिसका नतीजा ये निकला. यूपी के फतेहपुर का मामला है. pic.twitter.com/2ZyRmfSa47
— Priya singh (@priyarajputlive) February 25, 2026
पुलिस की कार्रवाई और पारिवारिक पक्ष
तो वहीं, इस पूरे मामले में मौसी ने जानकारी देते हुए बताया कि पति और भांजी के बीच अवैध संबंधों की जानकारी होने के बाद भी घर में कलह बढ़ गई थी और पति ज्यादातर उनके साथ मारपीट करते थे. इतना ही नहीं, उन्होंने आगे बताया कि युवती ने सरेआम धमकी देते हुए कहा था कि अगर उसे उसके मौसा से अलग किया गया, तो वह अपनी जान तक दे देगी. साथ ही उसने यह भी कहा कि ‘दो पत्नियां एक साथ रह सकती हैं’.
हालांकिं, इस पूरे मामले में शहर कोतवाल श्रवण सिंह के मुताबिक, पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई लिखित में किसी भी तरह की कोई भी शिकायत नहीं दी गई है. फिलहाल, परिजन युवती को समझा-बुझाकर अपने साथ ले गए हैं, लेकिन इलाके में इस प्रेम प्रसंग और हंगामे की चर्चा चारों तरफ हो रही है.