Lalitpur Shocking Case: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी चारों तरफ चर्चा की जा रही है. वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, पुलिस प्रशासन और सामाजिक व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. जहां, 20 साल की हिमांशी नाम की युवती ने एक भावुक वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रेम विवाह करने के बाद उसे और उसके ससुराल वालों को पुलिस और उसके मायके पक्ष द्वारा बुरी तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है. तो वहीं, युवती ने साफ-साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर यह उत्पीड़न नहीं रुका, तो वह आत्महत्या कर लेगी.
युवती के मुताबिक, उसने अपनी मर्जी से राहुल यादव के साथ शादी की थी. जहां, बालिग होने के नाते उसे अपना जीवनसाथी चुनने का पबूरी तरह से कानूनी अधिकार है, लेकिन उसके परिवार और रिश्तेदारों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. जिसके बाद युवती ने वीडियो के जरिए गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके मायके पक्ष के दबाव में आकर स्थानीय पुलिस उसके ससुराल वालों को उठा रही है और उन पर झूठे मुकदमे दर्ज करने की लगातार धमकी भी दी जा रही है.
यहां देखें वायरल वीडियो
Appeal from UP’s Lalitpur
“I am Himanshi, this is Rahul Yadav, my husband. I am 20-years-old. I got married of my own will. My mother-in-law is pregnant. The police are threatening my in-laws with false cases. I will commit suicide, for which my family, police, and relatives… pic.twitter.com/7oc5kGPLTp
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) February 19, 2026
युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप
वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि युवती की आवाज में डर देखने को मिल रहा है. जिसके बाद युवती यही नहीं रूकी उसने आगे बताया कि उसकी सास गर्भवती हैं, इसके बावजूद भी पुलिस उन्हें और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार प्रताड़ित कर रही है. जिसके बाद उसने सीधे तौर पर पुलिस प्रशासन और अपने रिश्तेदारों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उसे अपनी मर्जी से जीने नहीं दिया जा रहा है.
कानूनी और सामाजिक संकट
भारतीय कानून के मुताबिक, दो बालिग व्यक्ति अपनी सहमति से शादी कर सकते हैं और पुलिस का काम उन्हें सुरक्षा देना है, न कि प्रताड़ित करना है. लेकिन इस मामले में युवती का आरोप इसके ठीक उलटता देखने को मिल रहा है.
फिलहाल,यह अपील सिर्फ और सिर्फ एक व्यक्तिगत व्यथा नहीं है, बल्कि उस व्यवस्था पर तमाचा है जहां ‘ऑनर’ के नाम पर बेटियों को मौत के मुहाने तक धकेल दिया जाता है. तो वहीं, दूसरी तरफ यह वीडियो उच्चाधिकारियों तक पहुंच चुका है और उम्मीद की जा रही है कि ललितपुर पुलिस इस पर गंभीरता के साथ जांच पड़ताल करेगी.