<

राहुल यादव के साथ भागी लड़की, फिर वीडियो बनाकर क्यों बोली जान देने की बात? कहा- ‘मेरी सास प्रेगनेंट…’

उत्तर प्रदेश के ललितपुर से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां, एक 20 साल की युवती ने वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन (Police Administration) और रिश्तेदारों (Relatives) पर कई गंभीर आरोप (Serious Allegations) लगाए हैं.

Lalitpur Shocking Case: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी चारों तरफ चर्चा की जा रही है. वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, पुलिस प्रशासन और सामाजिक व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. जहां,  20 साल की हिमांशी नाम की युवती ने एक भावुक वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रेम विवाह करने के बाद उसे और उसके ससुराल वालों को पुलिस और उसके मायके पक्ष द्वारा बुरी तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है. तो वहीं, युवती ने साफ-साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर यह उत्पीड़न नहीं रुका, तो वह आत्महत्या कर लेगी.

युवती के मुताबिक, उसने अपनी मर्जी से राहुल यादव के साथ शादी की थी.  जहां, बालिग होने के नाते उसे अपना जीवनसाथी चुनने का पबूरी तरह से कानूनी अधिकार है, लेकिन उसके परिवार और रिश्तेदारों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. जिसके बाद युवती ने वीडियो के जरिए गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके मायके पक्ष के दबाव में आकर स्थानीय पुलिस उसके ससुराल वालों को उठा रही है और उन पर झूठे मुकदमे दर्ज करने की लगातार धमकी भी दी जा रही है. 

यहां देखें वायरल वीडियो

युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि युवती की आवाज में डर देखने को मिल रहा है. जिसके बाद युवती यही नहीं रूकी उसने आगे बताया कि उसकी सास  गर्भवती हैं, इसके बावजूद भी पुलिस उन्हें और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार प्रताड़ित कर रही है. जिसके बाद उसने सीधे तौर पर पुलिस प्रशासन और अपने रिश्तेदारों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उसे अपनी मर्जी से जीने नहीं दिया जा रहा है. 

कानूनी और सामाजिक संकट

भारतीय कानून के मुताबिक, दो बालिग व्यक्ति अपनी सहमति से शादी कर सकते हैं और पुलिस का काम उन्हें सुरक्षा देना है, न कि प्रताड़ित करना है. लेकिन इस मामले में युवती का आरोप इसके ठीक उलटता देखने को मिल रहा है.

फिलहाल,यह अपील सिर्फ और सिर्फ एक व्यक्तिगत व्यथा नहीं है, बल्कि उस व्यवस्था पर तमाचा है जहां ‘ऑनर’ के नाम पर बेटियों को मौत के मुहाने तक धकेल दिया जाता है. तो वहीं, दूसरी तरफ यह वीडियो उच्चाधिकारियों तक पहुंच चुका है और उम्मीद की जा रही है कि ललितपुर पुलिस इस पर गंभीरता के साथ जांच पड़ताल करेगी.

Darshna Deep

Recent Posts

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST